{"_id":"6a3c33011413cf802207d4a5","slug":"28-prominent-institutions-operating-without-a-fire-noc-bareilly-news-c-4-bly1053-912264-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फायर एनओसी के बिना चल रहे 28 नामचीन संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फायर एनओसी के बिना चल रहे 28 नामचीन संस्थान
Thu, 25 Jun 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में 28 नामचीन कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक केंद्रों का संचालन सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर किया जा रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की हालिया जांच में यह खुलासा हुआ है। इसने अभिभावकों और प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
शहर के 31 प्रमुख कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इनमें से 28 के पास वैध फायर एनओसी (अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं मिला। ऐसे में अगर इन इमारतों में कभी आग लगी तो वहां मौजूद सैकड़ों नौनिहालों और युवाओं का सुरक्षित निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। नियमों को ताक पर रखकर तंग गलियों और बहुमंजिला इमारतों में निकास के पुख्ता इंतजामों के बिना ही ये सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।
इनके पास नहीं मिली फायर एनओसी
महेंद्रा कोचिंग, आकाश इंस्टीट्यूट, अरुण लाइब्रेरी, बिलीप कंप्यूटर एंड लाइब्रेरी, डिवाइन क्लासेज, मिश्रा इंस्टीट्यूट, तक्षशिला आईएएस, विन्टेक लाइब्रेरी, गुरुकुल क्लासेज, यूरेका ट्यूटोरियल, अरिहंत क्लासेज, यतिकाश कम्प्यूटर, इंस्पिरेशन क्लासेज, एनसीआई कोचिंग, इंटेलीजेंस कोचिंग, परिवर्तन क्लासेज, मेडिट जेईई, डेल्टा क्लासेज, शरद कोचिंग, एडुमंत्रा, ई-स्कूल, ओमेगा क्लासेज, मैट्रिक्स लाइब्रेरी, इग्नाइट क्लासेज, सिंह डिजिटल लाइब्रेरी, फिजिक्स प्वाइंट और टैलेंट फिजिक्स प्वाइंट।
विज्ञापन
अभिभावकों में डर का माहौल
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोचिंग सेंटरों में हो रहे हादसे और शहर में संचालित केंद्रों में मानकों की अनदेखी की वजह से अभिभावकों में डर का माहौल है। इन संस्थानों में रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं कई घंटे बिताते हैं। बीडीए की रिपोर्ट के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करता है? या फिर हर बार की तरह फिर फाइलें ठंडे बस्ते में डाल दी जाएंगी।
वर्जन
शहर के कई भवनों में फायर एनओसी की जांच की गई जो नहीं मिली है। इन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। - दीपक कुमार, संयुक्त सचिव, बीडीए
स्कूल-कालेजों में भी होगी मानकों की जांच
बरेली। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने स्कूल और कॉलेजों में भी अभियान चलाने के आदेश मंडल के चारों जिलों के जिलाधिकारियों को दिए हैं। जिले में बेसिक के स्कूल बृहस्पतिवार से और माध्यमिक के एक जुलाई से खुल रहे हैं। इन विद्यालयों में मानकों का परीक्षण कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जिले में माध्यमिक के करीब 600 और बेसिक के करीब 1600 विद्यालय हैं।
अग्निशमन विभाग की एनओसी और प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी है। कमिश्नर ने फायर अलार्म प्रणाली, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास आदि व्यवस्थाओं को परखने के लिए कहा है। कक्षा के क्षेत्रफल के सापेक्ष उसमें बैठने वाले बच्चों की संख्या के बारे में भी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। अब डीएम के स्तर से कमेटी बनाई जाएगी। इसमें बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि जहां मानक पूरे नहीं मिलेंगे, वहां कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
संयुक्त टीम ने इन कोचिंग सेंटरों की हुई जांच
प्रशासन, बीडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने करगैना स्थित स्टडी वेव्स क्लासेज और लाइब्रेरी, केएस लाइब्रेरी, बदायूं रोड स्थित वेदांश कोचिंग क्लासेज, सोमिक्स लाइफ साइंसेज प्रालि, सर्वोदय नगर स्थित निधि लाइब्रेरी, एक्सप्लोर स्टडीज, अनंत ज्ञान लाइब्रेरी, शांति विहार स्थित सिंह काॅमर्शियल इंस्टीट्यूट, सिंह डिजिटल लाइब्रेरी, फिजिक्स प्वाइंट, टैलेंट फिजिक्स प्वाइंट, मढ़ीनाथ स्थित विक्रम गर्ल्स कोचिंग, बालाजी कंप्यूटर एजुकेशन, जनकपुरी स्थित डेल्टा टी क्लासेज, 169 जनकपुरी आवास विकास स्थित परिवर्तन स्टडी सर्किल, 149 जनकपुरी स्थित मेडिट बरेली कोचिंग, 75-डी जगदीश बिहार केके अस्पताल रोड राजेंद्र नगर स्थित एफआर ओमेगा कोचिंग सेंटर, इंटेलीजेंस क्लासेज, राजेंद्रनगर स्थित शरद कोचिंग, कोटा क्लासेज, पेस कोचिंग, मैट्रिक्स कोचिंग, परीक्षा गुरु, डीडीपुरम स्थित जेईई मैक कोटा, राजेंद्रनगर स्थित एडुमंत्रा कोचिंग सेंटर आदि की जांच की।
कोट
संयुक्त टीम ने शहर के कई कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच की। मानकों को दरकिनार कर संचालित कई कोचिंग सेंटरों की सील किया गया है और कई को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई जारी रहेगी। - अविनाश त्रिपाठी, एडीएम सिटी
जेमैक कोटा को तीन दिन में परिसर खाली करने का निर्देश
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की जांच में एजुमंत्रा कोचिंग सेंटर में बच्चे पढ़ते मिले, लेकिन परिसर में आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं मिली। कक्षा की छत टूटी पड़ी थी। हादसा होने की स्थिति में बच्चों वहां से भाग नहीं सकते। भवन स्वामी के पास प्राधिकरण की एनओसी भी नहीं मिली। गंभीर खामियां मिलने पर कोचिंग को सील किया गया। नियमों की अनदेखी पर जेमैक कोटा को नोटिस थमाते हुए तीन दिन के भीतर परिसर खाली करने का आदेश दिया गया है।
कोचिंग, अस्पताल और मॉल की होगी सुरक्षा जांच
बरेली। लखनऊ हादसे के बाद डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस अधिकारियों को बरेली परिक्षेत्र के चारों जिलों में सार्वजनिक भवनों और संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने और अग्नि सुरक्षा मानकों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। खामियां मिलने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास, अस्पताल, नर्सिंग होम, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, बरातघर और बहुमंजिला भवनों का सत्यापन होगा। भवनों के प्रवेश-निकास मार्ग, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण और क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी की जांच की जाएगी। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और अस्पतालों में नियमित अग्नि सुरक्षा अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं।