फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly investors proposals ready for ground breaking ceremony

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: 274 प्रस्ताव तैयार, 23 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार; लखनऊ जाएंगे बरेली के 99 निवेशक

Sat, 17 Feb 2024 01:50 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Feb 2024 01:50 PM IST
सार

बरेली में जीबीसी 4.0 के जरिए 274 निवेशकों के करीब 31 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे। इससे करीब 23 हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन
bareilly investors proposals ready for ground breaking ceremony
ground breaking ceremony - फोटो : amar ujala

विस्तार

विभिन्न क्षेत्रों में दस करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने वाले बरेली के 99 निवेशक लखनऊ में 19 फरवरी को प्रस्तावित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (भूमि पूजन समारोह) में शामिल होंगे। जिला उद्योग विभाग की टीम इन उद्यमियों को आमंत्रण भेज रही है। यही नहीं शहर में भी उसी दिन समारोह होगा और उसमें दस करोड़ से कम धनराशि का निवेश करने वाले निवेशक जुटेंगे।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त उद्योग कामिनी यादव के मुताबिक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के लिए 274 प्रोजेक्ट तैयार हैं। इनमें से कई प्रोजेक्ट में तो उत्पाद भी बनने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने दस करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले ऐसे निवेशक जिनके प्रोजेक्ट तैयार हैं या धरातल पर उतर चुके हैं, उन्हें जीबीसी 4.0 में लखनऊ बुलाया है। दस करोड़ से कम निवेश वाले निवेशक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर वर्चुअल तौर पर जीबीसी 4.0 का हिस्सा बनेंगे। बरेली जीआईसी ऑडिटोरियम में 19 फरवरी सुबह दस बजे से जीबीसी 4.0 कार्यक्रम होगा। मंडलायुक्त की ओर से उद्यमियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


लिंक के जरिये भी करना है आवेदन
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जो निवेशक लखनऊ जा रहे हैं, उनकी शासन से मिले लिंक पर जानकारी दर्ज कराई जा रही है। ताकि उनका ऑनलाइन पास जारी हो सके। इसके लिए बरेली के निवेश मित्र को भी लखनऊ भेजा गया है। वह बरेली से जाने वाले निवेशकों की समस्याओं का समाधान कर जरूरी सेवाएं मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
बरेली में अब तक 631 निवेशकों ने 44,798 करोड़ रुपये निवेश के लिए करार किया है। इससे 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने का दावा है। जीबीसी 4.0 के जरिए 274 निवेशकों के करीब 31 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेंगे। इससे करीब 23 हजार लोगों को रोजगार मिलने का दावा है। सहायक आयुक्त के मुताबिक निवेश के लिए नए उद्यमियों के मिल रहे प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है।

बरेली के दस बड़े निवेशक
निवेशक                                          -   निवेश (करोड़ रुपये में)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लि. -    3450
इफको                                            -    638
रिंकू डेयरीज प्रॉपर्टीज                       -    490
बरेली डेयरीज लिमिटेड                     -    300
डेयरी क्राफ्ट इंडिया                          -    212
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स                    -    200
एसएनजे बायो प्रोडक्शन                   -   104.8
बीएल एग्रो                                       -    85
कार्बन सर्किल                                  -    50
ध्रुव बायोफ्यूल्स                                 -      30
नोट - डीआईसी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed