{"_id":"5776ccba4f1c1ba95c79b946","slug":"27-passengers-without-tickets-conductors-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 यात्री बिना टिकट मिले, कंडक्टर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 यात्री बिना टिकट मिले, कंडक्टर बर्खास्त
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं डिपो की रोडवेज बस के एक कंडक्टर को 40 में से 27 यात्रियों के टिकट न काटना महंगा पड़ गया। एआरएम राजेश कुमार ने उसे बर्खास्त कर दिया है। परिवहन निगम बरेली क्षेत्र में बसों में बिना टिकट यात्रा के मामले लगातार बढ़ने पर प्रवर्तन दल ने छापामार अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों कलान में एक बस में आधे से ज्यादा यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। शुक्रवार सुबह दल ने बदायूं-चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर संचालित बदायूं डिपो की बस में 40 में से 27 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। यात्रियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं देने की बात कही। टीम ने संविदा पर तैनात कंडक्टर दीपक सक्सेना से जवाब मांगा तो वह चुप्पी साध गया। देरशाम एआरएम ने उसे बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन