फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   254 traders applied for registration

Bareilly News: 254 व्यापारियों ने पंजीकरण के लिए किया आवेदन

Fri, 20 Dec 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
254 traders applied for registration
- रेहड़ी, ठेला, पटरी दुकानदार समेत प्रतिष्ठान संचालकों ने भी भरे फॉर्म
विज्ञापन


बरेली। उचित मूल्य पर शुद्ध खाद्य सामग्री मिले और व्यापारी निर्भीकता से व्यापार करें, इसलिए खाद्य विभाग में पंजीकरण और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के श्यामगंज स्थित कार्यालय पर मेगा कैंप लगाया गया।
इसमें रेहड़ी, ठेला, पटरी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों सहित 254 व्यापारियों ने पंजीकरण फॉर्म भरे। संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि समय के साथ व्यापारियों को बदलना होगा। इसलिए सभी अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री से सिर्फ आम लोग ही नहीं, व्यापारियों के परिवार भी प्रभावित हो सकते हैं। खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग में भी विभाग का सहयोग करने की अपील की। बिक्री पर पक्का बिल देने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव, सीएफओ अक्षय गोयल, एफएसओ प्रवीण कुमार राय सहित व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, कार्यक्रम संयोजक श्याम मिठवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed