{"_id":"67b8d9d8a68db610b605e8f4","slug":"250-lakh-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-municipal-corporation-bareilly-news-c-4-lko1064-585330-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.50 लाख ठगे
विज्ञापन
थमा दिया फर्जी नियुक्तिपत्र, बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली। नगर विकास मंत्रालय में जुगाड़ होने का दावा करते हुए शातिर ने नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एजाजनगर गौटिया निवासी अबरार ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही सैय्यद निजाम ने कहा था कि मेरी पहुंच नगर विकास मंत्रालय तक है। अगर कुछ खर्च करो तो आपकी बेटी की नौकरी नगर निगम में लगवा दूंगा। अबरार ने वर्ष 2023 में ढाई लाख रुपये निजाम को दिए। कुछ दिनों बाद निजाम और उसके दो अज्ञात साथियों ने बेटी को नियुक्तिपत्र भी थमा दिया।
उनकी बेटी नियुक्तिपत्र लेकर नगर निगम पहुंची तो पता चला कि वह फर्जी है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने जुलाई 2024 तक रुपये लौटाने का वादा कर दो चेक दिए। इसके बाद निजाम ने 1,25,000 रुपये लौटा दिए। बाकी रुपये देने से मना कर दिया। 10 फरवरी को रुपये मांगने पर निजाम ने उन्हें पीटकर घर से भगा दिया और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। अमर उजाला ब्यूरो