फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   250 KVA transformer burnt due to overload, chaos

Bareilly News: ओवरलोड से ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जला, अफरा-तफरी

Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
250 KVA transformer burnt due to overload, chaos
सिरौली। नगर के मोहल्ला प्यास की विद्युत आपूर्ति करने वाला ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते मंगलवार की रात अचानक धूं-धूं कर जलने लगा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 10 बजे अचानक ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जलने लगा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में कई दिनों से तेल लीक हो रहा था। इसकी सूचना विद्युत कर्मियों को दी गई, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप उसमें भी आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया। विद्युत संकट के बीच पुलिया, मुगलान, वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले 10 हजार लोग प्रभावित हुए। इस कारण घंटों लोगों को बिजली व पेय जल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि विभाग ने कनेक्शन तो अंधाधुंध बढ़ा दिए, लेकिन ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, जर्जर केबल बदलने के कामों को लटका रखा है। अगर समय रहते इसको ठीक कर दिया जाता तो ऐसी नौबत नहीं आती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed