{"_id":"6b032d36c346eb65630c29a2","slug":"24808-applications-in-two-days-most-for-new-voter-registration-bareilly-news-c-4-bly1015-1012666-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दिन में 24,808 आवेदन, सबसे ज्यादा नए वोट बनवाने के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दिन में 24,808 आवेदन, सबसे ज्यादा नए वोट बनवाने के
विज्ञापन
बरेली। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत दो दिवसीय विशेष अभियान में नए मतदाता बनने के लिए युवा खासा उत्साह दिखा रहे हैं। दो दिन में जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 24,808 आवेदन मिले। इनमें 20,077 आवेदन नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 के थे।
मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए 1,399 और नाम, पता समेत अन्य विवरण में संशोधन के लिए 3,331 फॉर्म जमा हुए। अभियान के दूसरे दिन आवेदनों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़त हुई। 21 नवंबर को 11,173 आवेदन मिले थे। 22 नवंबर को संख्या बढ़कर 13,635 पहुंच गई। यानी दूसरे दिन पहले के मुकाबले 2,462 अधिक आवेदन मिले। यह 22 फीसदी की वृद्धि है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार के मुताबिक फॉर्म-6 के 20,077 आवेदनों में 19,725 ऑफलाइन, 352 ऑनलाइन थे। फॉर्म-7 के 1,399 आवेदनों में 1,349 ऑफलाइन और 50 ऑनलाइन मिले। फॉर्म-8 के 3,331 आवेदनों में 2,912 ऑफलाइन, 419 ऑनलाइन, प्रवासी मतदाता फॉर्म-6ए का एक ऑनलाइन आवेदन रहा।
विज्ञापन
पहले दिन बहेड़ी, दूसरे दिन आंवला रहा आगे
विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में 22 नवंबर को आंवला से सबसे ज्यादा 1,707 फॉर्म-6 जमा हुए। वहीं, 21 नवंबर को बहेड़ी 1,313 आवेदनों के साथ सबसे आगे था। दो दिनों में नए मतदाता बनने के लिए बहेड़ी से 2,570, नवाबगंज से 2,874 और बरेली कैंट से 2,571 आवेदन मिले।
40 बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को नए नाम जोड़ने के निर्देश
बरेली। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दूसरे दिन, रविवार को एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने मनपुरिया दलेल और परसौना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएलओ को छूटे पात्र युवा, लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को कहा। अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय आलोक कुमार ने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, फॉर्म-6, 7, 8 के निस्तारण, अभिलेखों की जांच की। एसडीएम न्यायिक आंवला शिव प्रसाद और तहसीलदार न्यायिक आंवला मोहम्मद रिजवान खान ने भी बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था परखी। निरीक्षण में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता भी देखी। बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में मतदाता हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां लोगों को मतदाता बनने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ दस्तावेजों से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी हो रहा है।