{"_id":"5b02e5c44f1c1bea408b6cbb","slug":"24-held-for-stealing-electricity-on-second-of-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी विरोधी अभियान में दूसरे दिन 24 लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी विरोधी अभियान में दूसरे दिन 24 लोग पकड़े गए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली के लिए चल रहे अभियान में दूसरे दिन 24 लोग पकड़े गए, जबकि 13.24 लाख रुपये के 19 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
सुभाषनगर और आसपास इलाकों में एसई शहर एनके मिश्रा ने अपनी देखरेख में चेकिंग कराई। इसमें 24 लोग बकायेदारी में कटे कनेक्शन फिर चलाते मिले। इन सभी पर थाना सुभाषनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मढ़ीनाथ, नेकपुर, तिलकनगर आदि स्थानों पर ज्यादातर लोग नई तकनीक से चोरी करते मिले। इन लोगों ने मीटर केबल लंबा कर छत पर लगा लिया था और केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम में अधिशासी अभियंता पीए मोंगा, राकेश सिंह, एसडीओ विजय कनौजिया, अजय शुक्ला, जेई पवन चंद्रा आदि शामिल रहे।