फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   24 and 25 of Bareilly will take part in the fair of ex-servicemen

बरेली में 24 व 25 को लगेगा पूर्व सैनिकों का मेला

Thu, 20 Apr 2017 01:27 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Thu, 20 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं को सुनने और इससे निजात दिलाने के लिए बरेली में 24 और 25 अप्रैल को 146वीं रक्षा पेंशन अदालत लगाई जाएगी। सुबह आठ बजे से पेंशनरों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा और टोकन बंटेगा। रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे अदालत का शुभारंभ करेंगे। इस अदालत में सभी राज्यों के रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सैनिक और एयरफोर्स व नेवी के सैनिक भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन हेडक्वार्टर में हुई प्रेसवार्ता में एडम कमांडेंट स्टेशन हेडक्वार्टर कर्नल अमितवीर पांड्या और अभिलेख अधिकारी ले. कर्नल अशोक भोसले ने बताया कि सिर्फ बरेली और आसपास में ही 50 हजार पेंशनर्स, वीर नारी, युद्ध वीरांगना, भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त सैनिक हैं। 24 और 25 अप्रैल को कारगिल हॉल में अतिरिक्त रक्षा लेखा नियंत्रक दिल्ली के मुख्य रक्षा लेखा नियंत्रक पेंशन प्रवीन कुमार शामिल रहेंगे। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, संभल और जेपी नगर के अलावा दूसरे राज्यों के रेजिमेंट से जुड़े पेंशनर्स भी इसमें शामिल हो सकते हैं। अदालत शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी। पेंशनर्स को सभी रिकार्ड लेकर आने होगे। 
विज्ञापन

नि:शुल्क बस की मिलेगी सुविधा 
कर्नल पांड्या ने बताया कि पेंशनर्स को कारगिल हॉल तक पहुंचाने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। दो बस जंक्शन पर और दो बस सेटेलाइट बस स्टेशन पर खड़ी हाेंगी। उन्हें अपने साथ आधार कार्ड और एक्स सर्विसमैन का कार्ड रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी 
प्रेसवार्ता में बताया गया कि दो दिनों तक कैंट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। अगर कोई सिविलियन सेना क्षेत्र में प्रवेश करता है तो उसे अपने साथ अपनी आईडी रखना जरूरी होगा, क्याेंकि उसकी चेकिंग कभी भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed