{"_id":"65c4b9875b7bb0d0300accf1","slug":"23rd-convocation-of-srms-trust-colleges-in-bareilly-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसआरएमएस ट्रस्ट का 23वां दीक्षांत समारोह: 25 मेधावियों को मिले पदक, उपाधि से नवाजे गए 372 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएमएस ट्रस्ट का 23वां दीक्षांत समारोह: 25 मेधावियों को मिले पदक, उपाधि से नवाजे गए 372 विद्यार्थी
Thu, 08 Feb 2024 04:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:53 PM IST
सार
एसआरएमएस में बृहस्पतिवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट महाविद्यालयों का 23वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च के बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए पाठ्यक्रमों के सत्र 2022-2023 में उत्तीर्ण छात्र/छात्रों को उपाधियां, प्रशस्ति पत्र एवं पदक वितरित किए गए।
विज्ञापन
एसआरएमएस ट्रस्ट का 23वां दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस) में बृहस्पतिवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट महाविद्यालयों का 23वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च के बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए पाठ्यक्रमों के सत्र 2022-2023 में उत्तीर्ण छात्र/छात्रों को उपाधियां, प्रशस्ति पत्र एवं पदक वितरित किए गए।
विज्ञापन
श्रीराम मूर्ति शतिक सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश पांडेय, विशिष्ठ अतिथि गुरुग्राम स्थित पावर एंड यूटिलिटी अरनस्ट एंड यंग के पार्टनर इंजीनियर मोहम्मद सैफ और नोएडा स्थित फिन एजीजी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर इंजीनियर निपुन कोहली और एसआरएमएस ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी देवमूर्ति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्थान गीत और कुल गीत के साथ दीक्षांत समारोह का विधिवत आरंभ हुआ।
विज्ञापन
अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए और मेहनत करने का संदेश दिया। दीक्षांत समारोह में लगभग 372 छात्र/छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न ब्रान्चों/ कोर्सो में विशिष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को विभिन्न पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
मेडल्स और विशिष्ट पुरस्कार से नवाजे गए होनहार
2021-23 बैच एमबीए सीईटी
गोल्ड मेडल : चांदनी गुप्ता, 21 हजार रुपये पुरस्कार
सिल्वर मेडल : ट्विंकल वर्मा
ब्रांज मेडल : अंजली जैसवार
एमसीए सीईटी आर
गोल्ड मेडल : मानसी श्रीवास्तव, 21 हजार पुरस्कार
सिल्वर मेडल : प्रियंका गंगवार
ब्रांज मेडल : हर्ष वर्धन
2019-23 बैच बी फार्मा
गोल्ड मेडल : शुभी सक्सेना, 21 हजार पुरस्कार
सिल्वर मेडल : सौरभ सक्सेना
ब्रांज मेडल : श्रुति सक्सेना
बी टेक सीईटी आर
गोल्ड मेडल : जसलीन सिंह, 21 हजार पुरस्कार
सिल्वर मेडल : अरुण शर्मा
ब्रांज मेडल : राज नंदिनी
बी टेक आल राउंडर गोल्ड मेडलिस्ट : अरुण शर्मा, 21 हजार पुरस्कार
बी टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग गोल्ड मेडल : जसलीन सिंह
ओवर आल स्पोर्ट्स एक्टिविटी आउट स्टैंडिंग परफारमेंस पीयूष कोठारी, विशिष्ट पुरस्कार
2021-23 बैच एमबीए सीईटी
गोल्ड मेडल : चांदनी गुप्ता, 21 हजार रुपये पुरस्कार
सिल्वर मेडल : ट्विंकल वर्मा
ब्रांज मेडल : अंजली जैसवार
एमसीए सीईटी आर
गोल्ड मेडल : मानसी श्रीवास्तव, 21 हजार पुरस्कार
सिल्वर मेडल : प्रियंका गंगवार
ब्रांज मेडल : हर्ष वर्धन
2019-23 बैच बी फार्मा
गोल्ड मेडल : शुभी सक्सेना, 21 हजार पुरस्कार
सिल्वर मेडल : सौरभ सक्सेना
ब्रांज मेडल : श्रुति सक्सेना
बी टेक सीईटी आर
गोल्ड मेडल : जसलीन सिंह, 21 हजार पुरस्कार
सिल्वर मेडल : अरुण शर्मा
ब्रांज मेडल : राज नंदिनी
बी टेक आल राउंडर गोल्ड मेडलिस्ट : अरुण शर्मा, 21 हजार पुरस्कार
बी टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग गोल्ड मेडल : जसलीन सिंह
ओवर आल स्पोर्ट्स एक्टिविटी आउट स्टैंडिंग परफारमेंस पीयूष कोठारी, विशिष्ट पुरस्कार