फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   229 people including four children found corona infected

चार बच्चों समेत 229 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 25 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
229 people including four children found corona infected
बरेली। बच्चों के कोरोना संक्रमण की जद में आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को अलग-अलग इलाकों में पांच से 12 साल के पांच बच्चे और संक्रमित मिले हैं। सोमवार को डाकिया, जिला जेल का सिपाही, निजी अस्पताल के चिकित्सक और लेखाकार समेत 229 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 198 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 2220 सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को मिली 2850 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 229 संक्रमित मिले। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम के लेखा अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक आंचलिक कार्यालय के उप प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय का एक कर्मी, ग्रामीण अभियंता विभाग का वरिष्ठ सहायक, पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और एक लेखाकार, बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षक, सराफ का एक कर्मी, रेलवे का कर्मी, रोडवेज का कैशियर, जिला अस्पताल का एक फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल का लैब सहायक, सीएचसी कुआटांडा का वार्ड ब्वॉय, सीएचओ संक्रमित हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा एक डाकिया, बिजली विभाग का एक लेखाकार, रेलवे अस्पताल का एक डॉक्टर, सीएचसी नवाबगंज की एक एएनएम, बिशप कोनराड स्कूल की एक शिक्षिका, पीएसी का एक कर्मी, जेल का एक कॉन्स्टेबल, इंडियन ऑयल कार्यालय का एक कर्मचारी संक्रमित है। सर्विलांस प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed