फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22.73 crores will be spent on BDA's modern library, tenders open

Bareilly News: बीडीए की आधुनिक लाइब्रेरी पर खर्च होंगे 22.73 करोड़, टेंडर खुले

Tue, 11 Mar 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
22.73 crores will be spent on BDA's modern library, tenders open
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की 22.73 करोड़ रुपये की लागत से अति आधुनिक लाइब्रेरी के लिए सोमवार को टेंडर खुले। तीन फर्मों ने टेंडर डाले हैं। तकनीकी मूल्यांकन होने के बाद बिड खुलेगी। तब निर्माण का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर आठ में 6362 वर्ग मीटर जमीन पर लाइब्रेरी प्रस्तावित की गई है। इसमें चार सौ लोग एक साथ बैठकर पढ़ सकेंगे। लाइब्रेरी में विभिन्न तरह की पंद्रह लाख से अधिक किताबों का भंडार होगा। इंटरनेट के जरिए देश विदेश की लाइब्रेरियों और घटनाक्रमों से जुड़ने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन उपलब्ध किताबों को पढ़ने का मौका मिलेगा। सेमिनार हाल, हरित क्षेत्र लाइब्रेरी में बनाए जाएंगे। पहली बार टेंडर में चार फर्मों में सिर्फ दो योग्य पाई गईं थीं। इसलिए किसी का टेंडर मंजूर नहीं हुआ था। दोबारा टेंडर डाले गए तो तो इन्हें सोमवार को खोला गया। तीन फर्मों के टेंडर सामने आए। तीनों का तकनीकी मूल्यांकन करने के बाद पता लगेगा कि निर्माण की जिम्मेदारी किसे दी जाए। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए का कहना है कि बरेली में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर लाइब्रेरी की जरूरत है। इसे ध्यान में रखकर ही लाइब्रेरी को प्रस्तावित किया है। बीडीए के सचिव ने बताया कि तीन फर्माें के टेंडर का मूल्यांकन हो रहा है। जल्दी ही इस पर काम शुरू करने की तैयारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed