{"_id":"5c9ceaf9bdec221444247f9f","slug":"21553787641-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर प्रकाश और हवा रहे दुरुस्त, शासन ने भेजी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर प्रकाश और हवा रहे दुरुस्त, शासन ने भेजी धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूूं। चुनाव की घोषणा होने के बाद आयोग ने प्रदेश भर के सभी ऐसे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए धनराशि भेजी है, जिन्हें बूथ बनाया गया है। आयोग के निर्देशानुसार बूथ वाले विद्यालयों में किसी भी प्रकार का अंधेरा नहीं रहना चाहिए। गर्मी का मौसम है, इसलिए पंखा भी प्रत्येक दशा में चलना चाहिए। इसको लेकर विद्यालयों में लाइन की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी विद्यालय इस बार बूथ बनाए गए हैं, उन सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत वायरिंग दुरुस्त करा लें, ताकि जब मतदान का समय आए, तो वहां पर उचित प्रकाश और हवा की व्यवस्था हो। शासन की ओर से प्रत्येक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्युत वायरिंग के लिए 15-15 हजार रुपये भेजे गए हैं, साथ ही छह-छह हजार रुपये से पंखे और ट्यूबलाइट लगवायी जाएंगी। निर्देशित किया गया है कि यह धनराशि एकमुश्त आहरित कर बैंक खाते में नहीं रखी जाए। इस धनराशि से अन्य कोई काम नहीं कराया जाए। किसी भी वित्तीय अनियमितता के लिए आहरण एवं वितरण अधिकारी उत्तरदायी होंगे।