{"_id":"5c929490bdec2214130e60d1","slug":"21553110160-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबरात में रंगों की बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबरात में रंगों की बरसात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बड़ी बमनपुरी से निकली ऐतिहासिक रामबरात में रंगों की जमकर बरसात हुई। होली की मस्ती में झूमते हुरियारों की टोलियां जिधर से गुजरीं, उधर सड़कें रंगों से रंग गईं। जगह-जगह हुरियारों के बीच जमकर मोर्चाबंदी हुई। कालीबाड़ी पर सबसे जबर्दस्त मोर्चा छिड़ा, यहां रंगों की जंग शुरू हुई तो कोई नहीं बच पाया। इस बीच सांप्रदायिक सौहार्द के रंग भी छलके। मुस्लिम समाज के लोगों ने रथ पर सवार श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों का तिलक लगाकर फूलों से स्वागत किया। होली के गीतों शुरू से आखिर तक जमकर धमाल हुआ।
ब्रह्मपुरी के नृसिंह मंदिर में परंपरागत रूप से बुधवार को श्रीराम की बरात निकाली गई। परंपरानुसार स्वरूपों की आरती उतारी गई और फिर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व सांसद ऐरन समेत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अतुल कपूर रथ के सारथी बने। उनके साथ कई और लोग मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे हुरियारों के हुड़दंग के बीच एकदूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ेलते हुए श्रीराम बरात रवाना हुई, जो नृसिंह मंदिर बड़ी ब्रह्मपुरी, घंटाघर, कोहाड़ापीर, कोतवाली, नॉवेल्टी चौराहा, पुराना बस अड्डा, कालीबाड़ी, शहामतगंज, मिर्ची वाली गली, साहू रामस्वरूप डिग्री कॉलेज, किला, दूल्हा मियां की मजार, सिटी स्टेशन, सिटी सब्जी मंडी, डलाव वाली मठिया, चमन मठिया होती हुई शाम को वापस नृसिंह मंदिर पहुंची। सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री, पुलिस, पीएसी सभा के वालंटियर्स मुस्तैद रहे। रामबारात जिधर से गुजरी सड़कें रंग की फुहारों से रंग गई। हर तरफ रंगों से पुते चेहरे दिख रहे थे। हुरियारों के बीच राहगीरों को रंगने की भी होड़ मची हुई थी। रही। कुछ जगहों पर राहगीरों ने एतराज जताया तो हुरियारों ने ‘बुरा न मानो होली है’ का नारा बुलंद कर दिया और गले लगकर गिले शिकवे दूर किए।
रामबरात में भी छाई सर्जिकल स्ट्राइक
रंगों की टोली श्रीराम और मोदी के जयघोष करतेे हुए आगे बढ़ती रही। हुरियारों ने ‘हर-हर मोदी’, ‘मैं भी चौकीदार’ स्लोगन प्रिंटेड टी शर्ट पहन रखी थी। बरात में बहरूपिए आकर्षण का केंद्र रहे। किसी ने ‘पाइरेट्स ऑफ करेबियन के जैक स्पैरा’, तो कोई बैटमैन मूवी के ‘जोकर’ समेत एविल डेड मूवी के भूतिया चरित्रों का भेष धारण किए रहे। वहीं अबकी बार टोलियों का नया रूप दिखा। युवाओं को लुभा रहे गेम ‘पब जी’ के वेश में सर्जिकल स्ट्राइक करते लोग नजर आए।
विज्ञापन
जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
नरसिंह मंदिर से रवाना हुई राम बरात में श्री राम, सीता, लक्ष्मण की राजगद्दी समेत कई झांकियां संग में चलती रहीं। जगह-जगह बरात का फूलों और गुलाल से स्वागत हुआ। इसमें युवा लोधी सभा ने गौरव राजपूत, श्री रस्तोगी सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, सिविल डिफेंस, खत्री सभा, शब्दांगन संस्था, मानव सेवा क्लब, पंजाबी महासभा, बिहारीपुर सौदागरान वेलफेयर एसोसिएशन शामिल रहे। उपजा प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष पवन सक्सेना के नेतृत्व में नॉवेल्टी चौराहा पर बरात का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
..और बिदक गए बैल
राम बरात रवाना होते ही मलूकपुर चौकी के पास रथ के बायीं तरफ बंधा बैल के गले से रस्सी अचानक निकल गई। वह तेजी से आगे बढ़ा तो हुरियारे तितर बितर हो गए। हालांकि कोई हादसा होता उससे पहले ही मौजूद हुरियारों समेत बैलों के चरवाहों ने उसे संभाल लिया। बमुश्किल उसके गले में फिर से रस्सी डालकर रथ से जोता गया। कुछ देर बाद ही फिर रस्सी निकली तो चरवाहों ने संभाला।