फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ... बदल कर नाम तेरा, फिर से हिंदुस्तान रख देंगे

... बदल कर नाम तेरा, फिर से हिंदुस्तान रख देंगे

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
... बदल कर नाम तेरा, फिर से हिंदुस्तान रख देंगे
बरेली। अंजुमन इर्तिका-ए-उर्दू अदब की ओर से शायरा साक्षी भारती के सम्मान में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुराना शहर के एक हाल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम का आगाज मेयर उमेश गौतम और पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन ने शमा रोशन कर किया। विशिष्ट अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार और पूर्व विधायक इस्लाम साबिर रहे। सदारत इंजीनियर अय्यूब हसन खां की रही।
विज्ञापन

इस मौके पर अतिथियों और कमेटी के लोगों ने साहित्य की सेवा करने वाली शायरा साक्षी भारती को शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया। इस दौरान साक्षी ने अपना शेर पढ़ते हुए कहा - ‘कुचलकर आज हम तेरा हर इक अरमान रख देंगे, हकीकत में मिटा कर हम तेरी पहचान रख देंगे। न बख्शेंगे तुझे सिखाएंगे ऐसा सबक सुन ले, बदल कर नाम तेरा फिर से हिंदुस्तान रख देंगे।’ इसी तरह नागपुर के शायर की पंक्तियां, ‘चोट लगे हिंदू को मुस्लिम चीख पड़े, ऐसा हिंदुस्तान बना दे अल्लाह’, को भी खूब दाद मिली। सलीम इटावी, मध्य प्रदेश से जाकिर हुसैन, बिजनौर से मुकेश दर्पण, इंतखाब संभली, दिल्ली से फरहीन आदि शायरों ने भी रचनाएं पढ़ीं। निजामत शकील बरेलवी ने की और आयोजन संस्था के महासचिव लाल वारसी का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed