फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गर्भवती होने के बाद कराई नसबंदी, जांच में पकड़ी गई

गर्भवती होने के बाद कराई नसबंदी, जांच में पकड़ी गई

Sat, 29 Dec 2018 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती होने के बाद कराई नसबंदी, जांच में पकड़ी गई
बरेली। परिवार नियोजन के तहत मिल रहे मुआवजे को हासिल करने के लिए एक महिला ने नसबंदी फेल होने का आरोप लगा दिया। टीम बनाकर मामले की पड़ताल कराई गई तो पता चला कि महिला नसबंदी कराने से करीब डेढ़ माह पूर्व ही गर्भवती थी। इसके बाद उसने नसबंदी कराई और फिर मुआवजा लेने के लिए शिकायत करके दावा ठोंका। मामला पकड़ में आने के बाद सीएमओ ने उसके मुआवजे का आवेदन निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

मीरगंज के सिंघाई मुरावान निवासी प्रीती देवी ने 24 जुलाई को परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराई थी। करीब 5 माह बाद प्रीती ने सीएमओ से नसबंदी फेल होने की शिकायत करते हुए मुआवजा के लिए आवेदन कर दिया। मामले पर जांच कमेटी बनाई गई। नसबंदी फेल होने के आरोपों को जांचा गया तो पता चला कि नसबंदी कराने के आठ सप्ताह पहले से ही प्रीती गर्भवती थी। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि गर्भवती होने के बाद नसबंदी कराने पर मुआवजा देने का कोई औचित्य ही नहीं है। महिला ने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन जांच में ‘खेल’ का पता चला। उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed