{"_id":"5b479aeb4f1c1b08278b627f","slug":"21531419371-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का 21वां सबस्टेशन शुरू, किला, कुतुबखाना और सिविल लाइंस सबस्टेशन का लोड घटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का 21वां सबस्टेशन शुरू, किला, कुतुबखाना और सिविल लाइंस सबस्टेशन का लोड घटेगा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का 21वां सब स्टेशन मिशन कंपाउंड बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। इसके शुरू होने से तीन सबस्टेशन का लोड घटेगा, वहीं दर्जन भर से ज्यादा इलाकों को फाल्ट और ट्रिपिंग से मुक्ति मिल जाएगी।
जिला जेल की जमीन पर बनाया गया 21वां सब स्टेशन मिशन कंपाउंड चार्जिंग के बाद बृहस्पतिवार दोपहर लोड डालकर शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को भी कुछ देर यहां मरम्मत कार्य हुआ। मिशन कंपाउंड सब स्टेशन के शुरू होने से किला, कुतुबखाना और सिविल लाइंस सब स्टेशन का लोड घट जाएगा। इससे स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, डीएम-एडीएम कंपाउंड, मिशन कंपाउंड, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, बिहारीपुर, चौपुला, कुंवरपुर आदि इलाकों को राहत मिलेगी। नया उपकेंद्र और छोटी लाइनें होने की वजह से लोगों को न सिर्फ लो वोल्टेज से निजात मिलेगी बल्कि ट्रिपिंग और फाल्ट से भी राहत मिलेगी।