{"_id":"5aae73394f1c1b68248b5f2e","slug":"21521382201-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की मौत
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
एक महीने पहले ट्रक की टक्कर से घायल हुए थाना फूलबेहड़ के गांव ढखवा निवासी 60 वर्षीय लियाकत अली की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव ढखवा निवासी लियाकत अली 16 फरवरी की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नित्यक्रिया से निपटकर घर वापस लौट रहे थे। गांव के निकट स्थित मस्जिद के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल लियाकत अली को घर वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत में सुधार न होने पर शहर में ही उनका प्राइवेट इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार होने पर हफ्ते भर पहले परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे। शनिवार की शाम लियाकत अली की मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।