{"_id":"5f00cef68ebc3e42ee1051ca","slug":"21-found-infected-from-corona-one-die-bareilly-news-bly4116145153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में 21 नए संक्रमित मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में 21 नए संक्रमित मिले, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कॉरपोरेट लैब से शनिवार को एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी दो दिन पहले ही मौत हो चुकी है। उसे सुपुर्दे खाक भी किया जा चुका है। इस बीच जिले में दो प्रवासियों समेत 21 नए संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के मुताबिक आईवीआरआई की रिपोर्ट में 10 संक्रमित मिले हैं। इनमें मुंबई से सुभाषनगर के पटेल विहार आई 48 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती भी है। कॉरपोरेट लैब की जांच में वाराणसी से कोतवाली क्षेत्र में घर लौटा 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसके अलावा जानकी फ्लैट्स के संक्रमित उद्यमी के परिवार की एक 45 वर्षीय महिला, राजेंद्रनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय व्यक्ति, कोविड अस्पताल में भर्ती संजयनगर बाईपास की 59 वर्षीय महिला, राजेंद्रनगर के एक संक्रमित के परिवार के 30 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती, किला के एक संक्रमित व्यक्ति के परिवार की 65 और 45 वर्षीय महिला, साहूकारा के संक्रमित रहे युवक के परिवार का 49 वर्षीय व्यक्ति, केजीएमयू में भर्ती रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति, दूल्हे मियां की मजार के पास रहने वाला 11 वर्षीय बालक, धौराटांडा का 28 वर्षीय युवक, ट्रू-नॉट की जांच में श्रीनाथपुरम प्रेमनगर के 63 वर्षीय बुजुर्ग, मठ की चौकी बांसमंडी का रहने वाला 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।
कॉरपोरेट लैब की जांच में रबड़ी टोला के 66 वर्षीय व्यक्ति, आजमनगर की 48 वर्षीय महिला, साधु बसावन पार्क के 25 वर्षीय युवक, फरीदपुर के फर्रखपुर मोहल्ला की 30 वर्षीय महिला और परवेजनगर चौधरी तालाब का 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके अलावा पीलीभीत में सात और शाहजहांपुर, बदायूं में तीन-तीन पॉजिटिव मिले हैं।