फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2017 elections No clear trend shrine

2017 के चुनाव को लेकर दरगाह का रुख साफ नहीं

Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
देवबंद के उप चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे देवबंदी मसलक को माना जा रहा है। इस नजरिये को लेकर अब लोगों का ध्यान बरेलवी मसलक की ओर है कि 2017 के चुनाव में बरेलवियों का रुख क्या रहेगा। फिलहाल इस मुद्दे पर दरगाह आला हजरत खामोश है। यहां के लोग अभी किसी के पक्ष विपक्ष की बात नहीं करना चाहते, बल्कि कुछ लोग तो फिलहाल किसी सियासी मामले से खुद को दूर ही रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा ने भी किसी पार्टी के पक्ष में अपना रुख जाहिर तो नहीं किया है। अलबत्ता जमात के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबउद्दीन रजवी ने कहा है कि देवबंद चुनाव के नतीजे को उत्तर प्रदेश के आइने के तौर पर न देखा जाए। देवबंद मसलक के लोग पहले से ही कांग्रेस के समर्थक रहे हैं। इस लिए देवबंद विधान सभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का जीतना कोई अचंभे की बात नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में देवबंद विचारधारा के संगठन हमेशा कांग्रेस को समर्थन का एलान करते रहे हैं। इसके बदले में कांग्रेस पार्टी ने उनको केंद्रीय हुकूमत में बड़े-बड़े पदों पर बिठाया और कई लोगों को राज्य सभा भी भेजा। जहां तक सूफी बरेलवी मुसलमानों की बात है तो यह हमेशा सियासत से बहुत दूर रहे हैं। इसकी वजह से कुछ नुकसान भी उठाना पड़ा है। 2017 के विधान सभा चुनाव में अब रणनीति बनाएंगे। ताकि उत्तर प्रदेश की हुकूमत में हमारा भी अमल दखल बढ़ सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed