फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रेलवे ने अंडरपास में फिर लगाए बैरियर, रास्ता बंद

रेलवे ने अंडरपास में फिर लगाए बैरियर, रास्ता बंद

Sat, 04 May 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने अंडरपास में फिर लगाए बैरियर, रास्ता बंद
बरेली। आईवीआरआई अंडरपास में लगे बैरियर चोरी होने की मामले की जांच करने पहुंची सिटी स्टेशन की आरपीएफ ने लोगों से पूछताछ की। फिलहाल आसपास के लोगों से कोई सुराग नहीं लगा सका है। दूसरी ओर लोहा चोरी होने से इज्जतनगर में हड़कंप मचा हुआ है। इंजीनियरिंग अनुभाग ने फिर से बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है जिससे एक बार फिर से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने सब इंस्पेक्टर संदीप भारती को भेजा। उन्होंने आसपास के दुकानदारों, आटो चालकों आदि से पूछताछ की लेकिन चोरी का सुराग नहीं लग सका। दूसरी ओर पटरियां चोरी होने के बाद रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने फिर से अंडरपास के नीचे पटरियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। आवागमन बंद होने से लोगों को फिर से एयरफोर्स और मिनी बाईपास की कालोनियों कुदेसिया रेलवे क्रासिंग से गुजरना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि बुधवार रात लोगों ने आईवीआरआई के एक अंडरपास पर लगे बैरियर की छह पटरियों में से चार पटरियां हटा दीं। जिससे लोगों ने गुजरना शुरू कर दिया। सुबह को पटरियां नहीं मिली तो आरपीएफ को चोरी की आशंका हुई। पटरियां चोरी होने से इज्जतनगर मंडल में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर देखा तो चार पटरियां गायब थी। हालांकि रेलवे के किसी अधिकारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed