फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रिजर्वेशन करवाकर यात्रियों को साधारण कोच में बैठाया, हंगामा

रिजर्वेशन करवाकर यात्रियों को साधारण कोच में बैठाया, हंगामा

Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
रिजर्वेशन करवाकर यात्रियों को साधारण कोच में बैठाया, हंगामा
बरेली। रेलवे यात्रियों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। दिल्ली पैसेंजर में स्लीपर में रिजर्वेशन तो धड़ल्ले से होते हैं, लेकिन यात्रियों को मिलता है साधारण कोच। ऐसे में टीटीई से अभद्रता और मारपीट करने की घटनाएं आम हो गई हैं। शिकायत के बाद भी रेलवे अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जंक्शन से शाम सवा पांच बजे चंदौसी होते हुए दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर में दो आरक्षित कोच लगते हैं, लेकिन यात्रियों को एक भी स्लीपर कोच मिल जाए तो बहुत है। यह एक दिन नहीं रोजाना की बात है। स्लीपर की जगह साधारण कोच लगा दिया जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत चंदौसी और मुरादाबाद में होती है, जहां साधारण कोच से यात्रियों को हटाने के लिए एक घंटा ट्रेन खड़ी रहती है।
विज्ञापन

टीटीई जीआरपी/आरपीएफ और रेलवे कंट्रोल को मेसेज देते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। टीटीई भी यात्रियों से हटने के लिए कहते हैं तो मारपीट की नौबत आ जाती है। बुधवार को जंक्शन पर भी ऐसा ही हुआ। ट्रेन में यात्रियों को आरक्षित कोच नहीं मिला। पता चला कि आरक्षित की जगह साधारण कोच लगाया है, यात्री कोच में पहुंचे तो वहां पहले से यात्री बैठे हुए थे, जो उठने को तैयार नहीं हुए। कोच में टीटीई पहुंचे तो यात्री उनसे भी उलझ गए। किसी तरह से आरक्षित यात्रियों को कोच में बैठाया गया। सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का मेंटीनेंस दिल्ली में होता है। जहां स्लीपर कोच काटकर दूसरी ट्रेन में लगा दिए जाते हैं, लेकिन जंक्शन पर कैरिज एंड वैगन स्टाफ को नहीं बताया जाता है। जंक्शन के सीआईटी अभय कुमार चौबे ने इस संबंध में स्पेशल रिपोर्ट बनाकर मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम अश्विनी कुमार को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed