फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दस दिन पहले त्रिशूल में जारी हुआ था हाई अलर्ट

दस दिन पहले त्रिशूल में जारी हुआ था हाई अलर्ट

Wed, 27 Feb 2019 02:43 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
दस दिन पहले त्रिशूल में जारी हुआ था हाई अलर्ट

विज्ञापन
बरेली। पुलवामा में आतंकी हमले के फौरन बाद त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। इस महत्वपूर्ण एयरबेस को कमांडो ने अपने घेरे में ले लिया था। इसी बीच ग्वालियर से बेहद सावधानी और गोपनीयता के साथ मिराज फ ाइटर जेट पहले आगरा और फिर बरेली पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि मिराज फाइटर प्लेन आने के बाद उन्हें हमले के लिए तैयार किया गया। सोमवार देर रात यहां से विमान उड़े और सुबह करीब साढ़े चार बजे दो विमानों की वापसी हुई। बता दें कि त्रिशूल एयरबेस सुखोई की एसयू:30 का स्क्वाड्रन यानी होम बेस है।

और बढ़ाई गई एयरबेस की सुरक्षा
त्रिशूल एयरबेस में हाई अलर्ट करीब दस दिनों से है। एयर स्ट्राइक के बाद त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक एयरबेस की बाउंड्री के करीब पांच सौ मीटर के दायरे तक गहन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed