फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निगम की बेशकीमती जमीन पर मंत्री के करीबी का कब्जा

निगम की बेशकीमती जमीन पर मंत्री के करीबी का कब्जा

Tue, 26 Feb 2019 12:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
निगम की बेशकीमती जमीन पर मंत्री के करीबी का कब्जा
बरेली। सरकार भूमाफिया पर शिकंजा कसने की बात करती है और मंत्रियों के करीबी सरकारी जमीनें कब्जा रहे हैं। सैदपुर हाकिंस में भी एक मंत्री के करीबी ने नगर निगम की करीब 200 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा करके बाउंड्रीवाल बना ली है। चर्चा है कि आचार संहिता के बीच यहां लिंटर डालने की तैयारी है। मगर निगम के अफसर जानकारी के बावजूद शांत बैठे हैं।
विज्ञापन

सैदपुर हाकिंस में कर्मचारीनगर चौकी से नर्सरी की ओर जाने वाली सड़क पर गाटा संख्या 717 पर नगर निगम की करीब 630 वर्ग मीटर जमीन है। खुशबू नर्सरी के पास स्थित इस जमीन पर पूर्व में भी एक बार कब्जा हुआ तो उसे छुड़ा लिया गया। मगर इस बार एक मंत्री के करीबी ने इसी गाटा संख्या की करीब 200 वर्ग मीटर जमीन कब्जा करके बाउंड्रीवाल बना ली है। चर्चा है कि अब लिंटर डालने के लिए आचार संहिता लगने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायत पर हो चुकी जांच
इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद दीपक सक्सेना कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं। पिछले दिनों निगम टीम मौके पर जाकर कब्जे की पड़ताल भी कर चुकी है। मगर मंत्री का करीबी होने के चलते निगम टीम कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कई जमीनें भी हो चुकीं कब्जा
नगर निगम की कई अन्य जमीनें भी कब्जा हो चुकी हैं। जोगीनवादा में वनखंडीनाथ मंदिर के पास निगम की जमीन और तालाब कब्जा करके दुकानें बन गई हैं। मिनी बाईपास पर मठ लक्ष्मीपुर रोड पर तालाब की जमीन कब्जा करके रेता-बजरी का कारोबार हो रहा है। सीबीगंज में पिछले दिनों तालाब पाटकर कॉलोनी बनाने की शिकायत आई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।


सैदपुर हाकिंस में नगर निगम की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली है और जांच में यह सही साबित हुआ है। जल्दी ही पुलिस की मदद लेकर कब्जा हटवा दिया जाएगा। - ललतेश सक्सेना, राजस्व प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed