{"_id":"5c671890bdec2273a03260c7","slug":"201550260368-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, रिमझिम बारिश भी हुई, अब 19 फरवरी तक आसमान साफ, खिलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, रिमझिम बारिश भी हुई, अब 19 फरवरी तक आसमान साफ, खिलेगी धूप
दिन भर छाए रहे बादल, रिमझिम बारिश भी हुई, अब 19 फरवरी तक आसमान साफ, खिलेगी धूप
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन मौसम बदला दिखा। सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश हुई। कुछ देर के लिए सूर्य चमके और फिर बादलों की ओट में छिप गए। अब 16 से 19 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। 20 फरवरी को आठवीं बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि कुछ देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन सूर्यदेव जल्द ही बादलों में छिप गए। पहाड़ों पर बर्फबारी भी थम गई है। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसलिए 16 से 19 फरवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने और उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा चलने से आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। 19 फरवरी को आधी रात से पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से एक बार फिर सक्रिय होगा। 20 फरवरी को यह जम्मू कश्मीर के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाला 8वां पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके असर से दो से तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल, तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।