फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीएम की कार की नीलामी रुकवाने कोर्ट पहुंची सरकार

डीएम की कार की नीलामी रुकवाने कोर्ट पहुंची सरकार

Thu, 13 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीएम की कार की नीलामी रुकवाने कोर्ट पहुंची सरकार
किसान की रकम वापस न करने पर डीएम की कार को नीलामी करने के आदेश के खिलाफ बुधवार को राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में अर्जी लगाई गई। मामला सिविल जज की कोर्ट में है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के वीरेंद्र ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था। इस रकम की अदायगी न होने पर प्रशासन ने 2002 में उनकी जमीन नीलाम कर दी। नीलामी में फतेहगंज पश्चिमी के ही किसान धर्मेंद्र ने यह जमीन खरीदी, लेकिन रकम अदा करने के बाद भी प्रशासन ने जमीन धर्मेंद्र के नाम नहीं की। उधर, वीरेंद्र ने रकम जमा करके अपनी जमीन वापस ले ली। धर्मेंद्र को न जमीन ही मिली और न ही रकम। इस मामले में धर्मेंद्र ने दीवानी अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने डीएम की सरकारी इनोवा गाड़ी नीलाम कर धर्मेंद्र की रकम अदा करने का आदेश दिया। अब राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर डीएम की गाड़ी को नीलाम करने का आदेश निरस्त करने के लिए अर्जी दी गई। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई। किसान धर्मेंद्र की ओर से इस अर्जी पर आपत्ति की गई। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 दिसंबर तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed