{"_id":"5ba687f8867a557ec75185cd","slug":"201537640440-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव:डा. तोमर का तिलस्म टूटेगा या बचेगा इसका फैसला होगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव:डा. तोमर का तिलस्म टूटेगा या बचेगा इसका फैसला होगा आज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए के अध्यक्ष का चुनाव इस बार आमसहमति से नहीं बल्कि रविवार को मतदान से होगा। अध्यक्ष पद पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल और सर्जन डॉ. राजीव अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला है। डॉ. राजेश अग्रवाल ने पहले भी दो बार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया था। इस बार वह चुनाव मैदान में डटे हैं। डॉ. राजीव शहर के वरिष्ठ सर्जन हैं।
वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह पिछले वर्ष ही चुन लिए गए थे। वर्ष 2019-20 के लिए अध्यक्ष बैलेट से चुना जाना है। सचिव पद पर डॉ. विनोद पागरानी का काबिज होना तय है, क्योंकि उनके और किसी उम्मीदवार ने नामांकन ही नहीं कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनीता अजय, डॉ. राजकुमारी मित्तल और डॉ. राघवेंद्र मित्तल मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी तीन उम्मीदवार डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. राजीव गोयल के बीच मुकाबला है। सेट्रल काउंसिल मेंबर के लिए डॉ. सुधांशु मोहन शुक्ला ने नामांकन कराया है। हॉस्पिटल की एडवाइजरी कमेटी में डॉ. विवेक मिश्रा का एकमात्र नामांकन है। पीआरओ के पद के लिए किसी डॉक्टर का नामांकन नहीं हुआ है। मतदान रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।