फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज में एलएलबी की मेरिट को लेकर हंगामा

बरेली कॉलेज में एलएलबी की मेरिट को लेकर हंगामा

Wed, 25 Jul 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 25 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में एलएलबी की मेरिट को लेकर हंगामा
 तालाबंदी के नौ दिन बाद खुले बरेली कॉलेज की शुुरुआत हंगामे से हुई। समाजवादी छात्रसभा (सछास) के छात्रनेताओं ने एलएलबी की मेरिट में आरक्षण सही से लागू न करने का विरोध करते हुए हंगामा किया। प्राचार्य का घेराव कर पहले ओपन और फिर आरक्षित सीटों पर प्रवेश लेने की मांग की। चेतावनी दी कि इस मेरिट सूची से प्रवेश नहीं होने दिए जाएंगे। प्राचार्य का कहना था मेरिट आरक्षण के नियमानुसार ही बनाई गई है, जिसेे बदलने का कोई औचित्य ही नहीं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज ने तालाबंदी खुलते ही मंगलवार को एलएलबी और एमए अंग्रेजी की मेरिट सूची जारी की। इनके प्रवेश बुधवार और गुरुवार को होंगे। सछास छात्रनेताओं का विरोध है कि इसमें आरक्षण का सही से पालन नहीं किया गया है। छात्रनेता अनूप यादव के नेतृत्व में कई छात्र प्राचार्य का घेराव करने पहुंचे। उनका कहना था कि पहले ओपन से पचास फीसदी सीटें भरी जाएं, उसके बाद आरक्षित सीटों पर प्रवेश हों। एक साथ ओपन मेरिट होने से आरक्षित वर्ग के छात्रों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

सछास के ह्रदेश यादव ने कहा कि अगर मेरिट नहीं बदली तो एडमिशन नहीं होने दिए जाएंगे। प्राचार्य का कहना था कि बाकी विषयों की तरह ही एलएलबी की मेरिट जारी की है। जब कुछ गलत नहीं तो मेरिट क्यों बदलें। इस पर काफी देर तक नोकझोंक भी होती रही। इस दौरान करन सिंह, मुकेश यादव, मधुकर यादव, जावेद, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed