फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपा की रोजा इफ्तार पार्टी से दूर रहे पुराने दिग्गज

सपा की रोजा इफ्तार पार्टी से दूर रहे पुराने दिग्गज

Fri, 08 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सपा की रोजा इफ्तार पार्टी से दूर रहे पुराने दिग्गज
फोटो- भानु
विज्ञापन

सपा की रोजा इफ्तार पार्टी से दूर रहे पुराने दिग्गज
- भगवतसरन, अताउर और डा. तोमर पहुंचे
- वीरपाल, सर्वराज समेत कई पदाधिकारी नजर नहीं आए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी की रोजा इफ्तार पार्टी में संगठन की गुटबाजी का साया साफ नजर आया। सपा के कई पुराने दिग्गजों ने रोजा इफ्तार पार्टी से किनारा कर लिया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से पुराने दिग्गजों और पूर्व संगठन पदाधिकारियों की नाराजगी की झलक इफ्तार पार्टी में दिख रही थी। हालांकि पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार और अताउर्रहमान के अलावा पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर और पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत कर संगठन को राहत दी।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद की ओर से बृहस्पतिवार की शाम को रोजा इफ्तार पार्टी रखी गई थी। इसमें पूर्व संगठन पदाधिकारियों समेत समस्त पुराने दिग्गजों को बुलाया गया था। इसमें पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, अताउर्रहमान, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग के अलावा पूर्व सांसद सर्वराज सिंह के बेटे सिद्धिराज सिंह, अगम मौर्य, प्रमोद विष्ट, सत्येंद्र यादव, प्रमोद यादव, अरविंद यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तय समय पर परंपरागत तरीके से सबको रोजा इफ्तार कराया गया।
विज्ञापन

इसके विपरीत पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद सर्वराज सिंह, पूर्व विधायक इस्लाम साबिर, शहजिल इस्लाम, महिपाल सिंह, डा. सियाराम सागर के अलावा पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग, सपा नेता सूरज यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरीशंकर यादव समेत तमाम संगठन पदाधिकारी नहीं पहुंचे। हालांकि सर्वराज सिंह की कमी उनके बेटे सिद्धिराज और डा. सियाराम सागर की कमी उनके बेटे विशाल ने पूरी की। पुराने दिग्गजों के न पहुंचने को लेकर इफ्तार पार्टी में लोग एक दूसरे से कानाफूसी करते दिखे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से जिला संगठन और पुराने दिग्गजों के बीच बढ़ती दूरियों को शुभ संकेत नहीं माना जा रहा। व्यवस्था में दीपक शर्मा, मो. शाहिद, पार्षद शमीम अहमद, गुरु प्रसाद काले, सत्यवीर यादव और हैदर अली शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट--
डा. वसीम साहब के घर खुद रोजा इफ्तार था। पूर्व विधायक शहजिल समेत कुछ बड़े पार्टी नेता शहर से बाहर थे। इसलिए नहीं आ पाए। मेरी ओर से सबको सम्मानजनक तरीके से निमंत्रण भेजा गया था। सबको पूरे आदर और सम्मान से रोजा इफ्तार कराया गया। शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed