फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जिला अस्पताल में जल्द खुलेगा आईसीयू

जिला अस्पताल में जल्द खुलेगा आईसीयू

Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जल्द खुलेगा आईसीयू
जिला अस्पताल का कैरिकेचर
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जल्द खुलेगी आईसीयू
लखनऊ में हुई बैठक से लौटे सीएमएस ने दी जानकारी
बरेली। जिला अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) खोलने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही आईसीयू और मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) मशीन की सुविधा अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। लखनऊ बैठक से लौटे सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि आईसीयू न होने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इससे कभी-कभी रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देते हैं। हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था होने तक गंभीर मरीजों को वार्डों में अन्य रोगियों के साथ भर्ती रखना पड़ता है। एमआरआई मशीन न होने से मरीजों को बाहर से मंहगी एमआरआई स्कैन कराना होता है। एमआरआई मशीन लगाने और आईसीयू के लिए जगह चिह्नित है। बैठक में जिला अस्पताल में कार पार्किंग बनाने और सिक्योरिटी का इंतजाम करने के भी प्रस्ताव रखे गए। डॉक्टरों की कमी दूर करने पर भी चर्चा हुई।

जिला अस्पताल में खुलेगा मन कक्ष
बरेली। जिला अस्पताल में मनोरोगियों की काउंसलिंग जल्द शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए मन कक्ष बनाया है। मन कक्ष में तैनात काउंसलर एक बार में छह मरीजों की काउंसलिंग करेंगे। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि मन कक्ष तैयार है। मई के आखिरी सप्ताह में रोगियों को सेवाएं देनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed