{"_id":"635c3d4da985d832c479a02b","slug":"20-lakh-theft-in-teachers-house-bareilly-news-bly5021260169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरियावल में शिक्षक के घर से जेवर और कैश समेत 20 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरियावल में शिक्षक के घर से जेवर और कैश समेत 20 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/बिथरी चैनपुर। नरियावल में भैया दूज पर परिवार के साथ ससुराल गए शिक्षक के घर में गैस कटर से मेन गेट का लॉक काटकर घुसे चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश और 17 लाख रुपये कीमत के जेवर समेत 20.5 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। थाना बिथरी चैनपुर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नरियावल निवासी सुशांत शर्मा धौराटांडा में सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उनके भाई जयंत का सरिया-सीमेंट का कारोबार है। दोनों के परिवार एक ही मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहते है। बृहस्पतिवार को भैया दूज पर सुशांत पत्नी निशी और बच्चों के साथ कांधरपुर में अपनी ससुराल चले गए थे। भाभी नेहा भी अपने मायके गई हुई थीं, भाई जयंत और उनके बच्चे ही घर पर थे। सामने रहने वाले सतीश ने सुबह सुशांत का घर का मेन गेट खुला देखा तो जयंत को सूचना दी। जयंत ने फोन करके सुशांत को ससुराल से बुलाया।
सुशांत के घर के मेन गेट का कुंडा गैस कटर से कटा हुआ था, अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के लॉकर भी गैस कटर से काटे गए थे। अलमारी में रखे 17 लाख रुपये के जेवर और 3.5 लाख रुपये कैश गायब था। बिथरी पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी, एएसपी चंद्रकांत मीणा और इंस्पेक्टर बिथरी संजय सिंह पहुंच गए। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन की। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाई की पैंट उठा ले गए, पर्स निकालकर छत पर फेंक गए
चोर सुशांत के भाई जयंत के भी घर में घुसे। जयंत के मुताबिक वह छत पर सो रहे थे, उनके बच्चे नीचे कमरे में थे। चोर कमरे में टंगी उनकी पैंट उठाकर छत पर ले गए जहां जेब से पर्स निकालकर उसे छत पर ही फेंक दिया। पर्स में 12 हजार रुपये कैश था। जयंत के मुताबिक रात दो बजे उनकी आंख खुली थी, लेकिन तब तक सबकुछ ठीकठाक था।
अफसरों को दी 20 लाख की चोरी की सूचना, पर रिपोर्ट में जिक्र नहीं
बिथरी पुलिस ने अफसरों को तो करीब 20 लाख की चोरी होने की सूचना दी, इसीलिए एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंचे लेकिन इसके बावजूद एफआईआर में चोरी गई संपत्ति का जिक्र नहीं किया। मीडिया को भी इंस्पेक्टर बिथरी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने चोरी गई संपत्ति की लिस्ट नहीं दी है। उधर, पीड़ित सुशांत शर्मा का कहना है कि तहरीर के साथ उन्होंने सारे सामान की अलग लिस्ट दी थी। पुलिस ने लिस्ट पर थाने की सील लगाकर लौटा दिया और उसका जिक्र रिपोर्ट में नहीं किया। सुशांत के मुताबिक उनके घर से सोने के पांच और तीन तोले के दो हार, दो तोले के कान के झाले, तीन तोले के दो कंगन, चार तोले की चार चेन, एक तोले की दो अंगूठी, दो तोले की चार लेडीज अंगूठी, एक-एक तोले की दो कान की झुमकी और टीका, चांदी की तीन जोड़ी पायल, गिलास, प्लेट और 15 सिक्के और 3.50 लाख रुपये कैश चोरी हुआ है।
घटना को संदिग्ध बताया
बिथरी पुलिस घटना को संदिग्ध भी करार दे रही है। पुलिस के मुताबिक पड़ताल के दौरान घर में जाते हुए चोरों के पैरों के मिट्टी से बने हल्के निशान दिखे लेकिन जिस कमरे में घटना हुई, उसमें कोई निशान नहीं था।
जितना सामान चोरी हुआ है, उसका पीड़ित की लिस्ट से मिलान कर पहले पर्चे में खोला जाएगा। जितनी रकम की चोरी होती है, उसके हिसाब से अलग-अलग अधिकारी के स्तर पर मॉनिटिरिंग होती है। डॉग और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी इसमें महत्वपूर्ण है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी