फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 lakh rupees were cheated by luring his girlfriend into a trap

Bareilly News: प्रेमिका को जाल में फंसाकर ठग लिए 20 लाख रुपये

Wed, 20 Nov 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees were cheated by luring his girlfriend into a trap
बरेली। बिथरी चैनपुर इलाके में एक युवक ने प्रेमिका को जाल में फंसाकर उससे 20 लाख रुपये व सोने के जेवर ठग लिए। जब उसने रुपये-जेवर मांगे तो घर में घुसकर आरोपी ने गाली-गलौज व मारपीट कर दी।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि गांव के ही युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित ने उसे अपने जाल में फंसा लिया था। धीरे-धीरे उसने 20 लाख रुपये और सोने की चेन, अंगूठी ले ली थी। इसके बारे में युवती के परिजनों को जानकारी नहीं थी। सोमवार को उसके पिता ने युवती से रुपये व जेवर मांगे, तो वह नहीं दे पाई। जब युवती ने प्रेमी से रुपये-जेवर वापस मांगे तो पहले उसने मोबाइल पर ही गाली-गलौज कर दी। फिर वह अपने भाई, बहनोई और बहन को लेकर युवती के घर में घुस आया। उसने युवती से मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने प्रेमी, उसके भाई, बहन और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed