{"_id":"5cbb82ccbdec224e4c204def","slug":"191555792588-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की फ्लीट से पहले गुजारी श्रमजीवी, हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की फ्लीट से पहले गुजारी श्रमजीवी, हड़कंप मचा
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को धता बताकर चंदौसी रूट पर मालगाड़ी गुजार दी। इसके बाद दूसरे रेलवे क्रॉसिंग पर लखनऊ की ओर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेनों के गुजरने के बाद दोनों गेट खुलने से जब क्रॉसिंग पर जाम लगा तो पुलिस फोर्स के हाथ-पांव फूल गए। उस समय तक प्रधानमंत्री की फ्लीट सभा स्थल से चल चुकी थी। हालांकि फ्लीट के पहुंचने से पहले ही रास्ता क्लीयर कर दिया गया था।
लाल फाटक पर एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि पुलिस अधिकारी ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए तैनात थे। थोड़ी देर बाद सीओ कुलदीप कुमार ने गेटमैन बिल्लू राम से ट्रेन आने की जानकारी ली। गेटमैन ने उस समय तक तो मना कर दिया, लेकिन पांच मिनट बाद ही चंदौसी रूट पर मालगाड़ी गुजारने के लिए क्रॉसिंग बंद कर दिया। सभी अधिकारी दौड़कर गेटमैन के पास पहुंचे और उन्होंने क्रॉसिंग खोलने को कहा। तब गेटमैन ने कहा कि उसके पास ट्रेन को रोकने का कोई आदेश नहीं है। इसके पांच मिनट बाद ही लखनऊ रूट के रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन राजकिशोर ने भी श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजारने को दूसरा क्रॉसिंग भी बंद कर दिया। दोनों क्रॉसिंग खुलने के बाद काफी जाम लग गया, यह देखकर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उस समय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला देवचरा से चल चुका था। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। इसके ठीक दस मिनट बाद ही प्रधानमंत्री का काफिला गुजर गया। तब जाकर पुलिस फोर्स ने राहत की सांस ली।
एडीआरएम को नहीं मिला ट्रेनें रोकने का आदेश
दो दिन पहले एडीजी ने मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री का काफिला गुजारने संबंधी पत्र जारी किया था। इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया था कि उनके पास ट्रेन रोकने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है।