{"_id":"5cbb8297bdec22145a0ec1dd","slug":"191555792535-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी पता नाय, वोट मोदी कौ देयगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी पता नाय, वोट मोदी कौ देयगें
विज्ञापन
प्रत्याशी पता नाय, वोट मोदी कौ देयगें
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तिलहर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने पहुंची गंगा देवी श्रीवास्तव को सरकार की योजनाओं के बारे में बहुत जानकारी नहीं है। मगर, जब उनसे बात की गई कि वोट किसे दोगी तो जवाब मिला- मोदी को दिहैं। वजह पूछी तो जवाब मिला, सिलिंडर मिल जैहै। अपने प्रत्याशी का नाम उन्हें नहीं पता था। दूरदराज के इलाके से आई महिलाओं में मोदी मैजिक सिर चढ़कर बोल रहा था लेकिन अधिकांश अपने प्रत्याशी के नाम से अनभिज्ञ थीं।
तिलहर से आई सुनीता वैश्य बोलीं- प्रत्याशी को पतो नाय, हम तौ मोदी कौ वोट दिहैं। वोट देने की वजह, मकान और सिलिंडर मिलने की उम्मीद बताई। बिसौली से आई राममूर्ति मौर्य तो प्रत्याशी का मतलब ही नहीं जानती। प्रत्याशी का नाम पूछने पर बोलीं- वे तौ साल भर पहिले खतम हुइ गए। लेकिन हम मोदी कौ वोट दियैं। वजह पूछी तो कहने लगीं कि मकान मिल जैहै। ऐसे ही बिसौली से आई तुलसा देवी बोलीं- हमारी तौ पेंशनौ नाय आई और सिलिंडरौ नाय मिलो लेकिन वोट मोदी कौ ही दियैं। वजह पूछी तो धर्म विशेष का नाम लेकर कान में फुसफुसाईं, वे हावी नाय होंयगे। नवदिया से आई सुशीला ने कहा कि उनको वोट तौ मोदी कौ ही जायगो, प्रत्याशी चाहें कोई होय। आलमपुर जाफराबाद की फूल देवी बोलीं- हमारे नेता तौ मोदी हैं, उन्हईं कौ वोट देंयगे। करगैना की सुरजा देवी कश्यप को अपने प्रत्याशी का नाम पता था लेकिन जब पूछा कि वोट किसे दोगी तो जवाब मिला- मोदी कौ। वहीं, तहरपुर गांव से आई लता सिंह ने भी मोदी को वोट देने की बात कही। कारण पूछा तो गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि मोदी आय जैहैं तौ लाल कारड बनि जैहै। अबै तो कोई सुनतै नाय है।