फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मौलाना तौकीर ने किया गठबंधन का समर्थन

मौलाना तौकीर ने किया गठबंधन का समर्थन

Sun, 14 Apr 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
मौलाना तौकीर ने किया गठबंधन का समर्थन
बरेली। इत्तहादे मिल्लत कौंसिल यानी आईएमसी के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां ने लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के समर्थन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह देश, संविधान और समाज के लिए यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और संविधान और कांग्रेस समाज के लिए घातक है। इसलिए नफरत फैलाने वालों को सत्ता से दूर रखना है।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर ने सौदागरान स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ धोखा किया है और भाजपा ने हिंदुओं के साथ। राम मंदिर समेत जो वादे करके भाजपा ने सरकार बनाई थी, उन्हें पूरा न करके विश्वासघात किया है। वह अब भाजपा को वोट नहीं देंगे। हिंदू और मुसलमान अपनी कम्युनिटी के गठबंधन का साथ दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ 2004 से 2014 तक जो गलतियां की हैं, उसके लिए उसे मुसलमनों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

एक सवाल पर मौलाना ने सफाई दी कि दूसरे राज्यों में जहां कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल है, वहां उनका समर्थन कांग्रेस को नहीं बल्कि गठबंधन को है। दिल्ली में भी अगर कांग्रेस का आम आदमी पार्टी से गठबंधन होता तो वहां वह आप का साथ देते। उन्होंने कहा कि मुत्तहिद होकर गठबंधन का साथ दें। इससे पहले पार्टी की एक बैठक भी हुई। इसमें डॉ. नफीस खान, मुनीर इदरीसी, मोहम्मद नदीम खान, अफजाल बेग, डा. रिजवान अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश से मिलने के बाद किया समर्थन का फैसला
बरेली। मौलाना तौकीर रजा खां शुक्रवार को बरेली हवाई अड्डे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। पार्टी प्रवक्ता ़डॉ. नफीस खां भी उनके साथ थे। अखिलेश चेंजओवर के लिए हवाई अड्डे पर कुछ देर रुके थे। गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार इसी दौरान तौकीर को साथ लेकर हवाई अड्डे पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed