फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   36 साल बाद फिर पड़ रहा अंग्रेजी तारीख के साथ हज

36 साल बाद फिर पड़ रहा अंग्रेजी तारीख के साथ हज

Wed, 06 Mar 2019 02:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
36 साल बाद फिर पड़ रहा अंग्रेजी तारीख के साथ हज
बरेली। इस बार का हज खास होने वाला है। एक तो अब से तीन दशक से भी पहले की तारीख को फिर दोहरा रहा है। जबकि इस्लामी और अंग्रेजी की तिथियां 36 साल बाद फिर से एक ही दिन पड़ रही हैं। ऊपर से अकबरी हज का पड़ना भी महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में होने वाला हज इस्लामी तारीख 9 जिलहज इस बार 9 अगस्त को पड़ रही है। यही तारीख अब से 36 साल पहले 1983 ईसवी मे पड़ी थी और हिजरी 1403 थी। जिसमें 9 जिलहज और 9 अगस्त की तारीख एक ही दिन थी। जो इस बार हज पर दोहराने वाली है। हिजरी के अब तक चल रहे माह के गणित के अनुसार हज की यही तिथि निकल रही है। बता दें कि उस वक्त पानी के जहाज से लोग हज यात्रा पर जाया करते थे। तब सऊदी अरब पहुंचने 20-22 दिन लग जाते थे।
विज्ञापन

हज सेवा ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने यह भी बताया कि इस बार एक खास बात हो रही है। वह यह कि इस साल अकबरी हज हो सकता है। यानी जुमा के दिन पड़ने वाला हज अकबरी (बड़ा) कहलाता है। इतिहास में जाएं तो 10 हिजरी में पैगंबरे इस्लाम ने हज का फर्ज अदा किया था, वह जुमे का दिन था। इसी लिहाज से यह अकबरी है। इस लिए अब इसका सवाब रसूल अल्लाह के साथ मयस्सर होता है। इस तरह जब भी जुमे के दिन हज होगा अकबरी कहलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed