{"_id":"5c65ca32bdec2273923c261c","slug":"191550174770-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल की अफवाहों के बीच निपटी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की अफवाहों के बीच निपटी अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बृहस्पतिवार को हुई हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में कोई बड़ी गड़बड़ी भले ही न पकड़ी गई हो, लेकिन अफवाहों से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अफसरों का पसीना जरूर छूट गया। दरअसल, डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में शिकायत पहुंच गई कि नवाबगंज और आंवला के कुछ कॉलेजों में सामूहिक नकल हो रही है। इससे पूरे अमले में खलबली मच गई। सचल दलों को संबंधित कॉलेजों पर भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज, वायस रिकॉर्डर और कॉपियों का मिलान तक किया गया। शिक्षा विभाग ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अफसर भी कई कॉलेजों में पहुंचे। हालांकि, किसी केंद्र में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवनीश यादव ने बताया कि कुछ कॉलेजों की कंट्रोल रूम में शिकायत आई थी। वहां सचल दल भेजे गए, लेकिन यह सिर्फ अफवाह निकली। हालांकि, एहतियातन इन कॉलेजों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
कॉपी बदलने की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम
नवाबगंज के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज की कॉपियां संकलन केंद्र पर देर से पहुंचीं। संकलन केंद्र की रिपोर्ट पर एसडीएम कॉलेज पहुंचे। कॉपी बदलने की शिकायत की भी जांच की। हालांकि, कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। केंद्र व्यवस्थापक को समय से कॉपी संकलन केंद्र भिजवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर भी खंगाले।
पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण, एक केंद्र व्यवस्थापक हटाया
बरेली लिए पर्यवेक्षक बनाए गए साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा के उप निदेशक मंशाराम ने डीआईओएस के साथ सुबह की पाली में मीरगंज का निरीक्षण किया। हाजी दूल्हा बेग शीशगढ़ में वॉयस रिकॉर्डर खराब मिले। हालांकि, कॉलेज की तरफ से उनको सही कराया जा रहा था। आरपी इंटर कॉलेज, मीरगंज में केंद्र व्यवस्थापक ने सीलिंग वाले रजिस्टर पर पहले ही साइन कर दिए थे। इस पर पर्यवेक्षक ने निर्देश दिए कि जब कॉपी पैक की जाएं तभी साइन किए जाएं। स्वामी विवेकानंद कॉलेज बल्लिया, मीरगंज में केंद्र व्यवस्थापक राधे श्याम का कार्य ठीक न लगने पर हटा दिया गया। उनको वहां अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। राजकीय हाईस्कूल के प्रिंसिपल जमुना प्रसाद को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया। ‘आसान आया अंग्रेजी का पेपर’
विज्ञापन
अमूमन माना जाता है कि यूपी बोर्ड के छात्रों का हाथ अंग्रेजी में तंग होता है। लेकिन बुधवार को अंग्रेजी का पेपर देकर निकले हाईस्कूल के छात्रों ने कहा कि पेपर आसान था। सब पढ़ा हुआ आया। छात्र अतुल शर्मा और अभिषेक का कहना था कि सभी पढ़े हुए प्रश्न आए। उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे।