फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नवाबगंज जमीन घोटाले में अब तक एफआईआर नहीं

नवाबगंज जमीन घोटाले में अब तक एफआईआर नहीं

Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज जमीन घोटाले में अब तक एफआईआर नहीं
बरेली। नवाबगंज जमीन घोटाले में फंसे आरोपियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन की जांच में कलक्ट्रेट के कई बाबुओं समेत आठ लोगों के नाम सामने आए थे। हाल ही में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस मामले में कार्रवाई कराने के आदेश एडीएम सिटी ओपी वर्मा को दिया है।
विज्ञापन

गांव डंडिया नजमुलनिशा में अबरार हुसैन की करीब सौ बीघा जमीन का हापुड़ के तारिक ने खतौनी में जालसाजी कर अपने नाम अमलदरामद करा लिया था। एडीएम सिटी ने जांच शुरू की तो घोटालेबाजों ने न सिर्फ सरकारी चिट्ठी बदल दी बल्कि एडीएम सिटी के फर्जी हस्ताक्षर वाले लेटर नवाबगंज तहसीलदार को भेजकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आ चुका है कि घोटालेबाजों में इस मामले में उप संचालक चकबंदी के आदेश में व्हाइटनर लगाकर उसे बदल दिया गया था। हाल में डीएम ने इस मामले की फाइल एडीएम सिटी ओपी वर्मा को लौटाते हुए इसमें विभागीय और कानूनी कार्रवाई कराने के आदेश दिए हैं। जबकि प्रशासन की तरफ से इस मामले में बृहस्पतिवार को भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


इस मामले में एफआईआर की कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। पहले फाइल को अच्छी तरह से पढ़ लें। कुछ औपचारिकता पूरी हैं। इसके बाद ही इस मामले में कोई एक्शन लिया जाएगा। -ओपी वर्मा, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed