फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   21 से मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह

21 से मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह

Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
21 से मनाया जाएगा राष्ट्रीय बालिका सप्ताह
बरेली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं का भविष्य बेहतर बनाने के लिए 21 से 26 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें 21 को आर्य पुत्री कन्या इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर एक दिवसीय गोष्ठी होगी। इसमें एसीएमओ डा. दीपा सिंह कम लिंगानुपात वाले ब्लाकों में बालिका जागरूकता पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

आशा ज्योति केंद्र पर यह जानकारी देते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि फरीदपुर, क्यारा, भुता और रामनगर में लड़के लड़कियों के लिंगानुपात में भारी अंतर है। इसमें घर-घर अभियान चलाया जाना है। 22 को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। इसमें कस्तूरबा स्कूलों में कला प्रतियोगिता और जागरूकता रैली निकाली जाएगी। लड़कियों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर गोष्ठी होगी। 23 को जिला अस्पताल पुरुष और महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 24 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 25 को नुक्कड़ नाटक और फिल्म के माध्यम से नारी सशक्तीकरण पर चर्चा होगी। 26 जनवरी को होने वाली गोष्ठी में बाल विवाह और पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed