{"_id":"5c3655e0bdec2256d14f4d09","slug":"191547064800-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम परिसर में छुक-छुक करता सुनाई दे रहा स्टीम इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम परिसर में छुक-छुक करता सुनाई दे रहा स्टीम इंजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर डीआरएम आफिस में खड़े स्टीम इंजन की छुक-छुक की आवाज और निकलते धुएं ने लोगों को पुराने समय के इंजनों की याद दिला दी है। यह इंजन बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रहा है।
यात्रिक अनुभाग ने आडियो सिस्टम से पुराने समय के इंजन की आवाज, हार्न और स्मोक इमिटिँग सिस्टम लगाकर इसे जीवंत कर दिया है। पहियों में एलईडी लाइट लगाई गई है, जिससे इंजन चलता हुआ प्रतीत होता है। इसके अलावा इंजन को रंगीन एलईडी लाइट से सजाया भी गया है। इंजन की आवाज सुनकर और धुएं को देखकर लोगों को पुराने समय के इंजनों की याद ताजा हो गई है। बुधवार शाम को डीआरएम आफिस परिसर में इंजन देखने वालों का जमावड़ा लगा रहा। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टीम इंजन रेलवे की धरोहर है। नई पहल से आने वाली पीढ़ी भी इंजनों के बारे में जान सकेगी। ब्यूरो