{"_id":"5bfef974bdec22418130adb0","slug":"191543436660-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के दौरान ही शिकायकर्ताओं से भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के दौरान ही शिकायकर्ताओं से भिड़े
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएम और सीडीओ ने बहेड़ी के गांव इटौआ धुरा, बड़ौरा और रेतवाड़ा के प्रधानों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच बीएसए तनुजा त्रिपाठी को सौंपी है। बुधवार को बीएसए जांच को पहुंचीं तो इटौआ धुरा और बड़ौरा में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जैसे-तैसे उन्हें समझाकर शांत कराया गया। बीएसए जल्दी ही अपनी रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को देंगी। इस दौरान तीनों ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी नगर, बीएसए के वरिष्ठ सहायक इंद्रजीत, शिक्षा विभाग के एबीआरसी, संकुल प्रभारी आदि मौजूद रहे।
बुधवार दोपहर बीएसए इटौआ धुरा, बड़ौरा और रेतवाड़ा में जांच करने गई थीं। तीनों ही गांवों के प्रधानों पर नाली, खड़ंजा आदि के विकास कार्यों में धांधली के आरोप हैं। सबसे पहले ग्राम इटौआ धुरा में ग्रामीण, रोजगार सेवक एवं सचिव की मौजूदगी में ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों पर सुनवाई हुई। इसके बाद स्थलीय सत्यापन भी किया गया। शिकायत के सत्यापन के दौरान ही ग्राम प्रधान, उनके पुत्र और शिकायतकर्ता के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। अधिकारियों ने मामला शांत कराया। ग्राम बड़ौरा में भी शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान जांच स्थल पर एक दूसरे से भिड़ गए। तनाव के बीच स्थलीय सत्यापन किया गया। शिकायतकर्ताओं ने मौके पर ही विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए। कहा, ग्राम प्रधान को शौचालय और आवास दिलवाए हैं। ग्राम रेतवाड़ा में भी विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। बीएसए ने तीनों ग्राम प्रधानों से तीन दिन में लिखित जवाब दाखिल करने को कहा है।