{"_id":"5b40fa894f1c1b07278b5208","slug":"191530985097-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में सवार स्कूली बच्चों ने देखा शावक तो मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में सवार स्कूली बच्चों ने देखा शावक तो मचा शोर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माला रेंज से दो किमी की दूरी पर स्थित बानगंज गांव में शावकों संग घूम रही मादा तेंदुआ की दहशत कम नहीं हो सकी है। बस सवार स्कूली बच्चों ने शावक देखा तो घबरा गए। गन्ने के खेतों के पास घूम रहे एक कुत्ते को तेंदुए ने घायल कर दिया है।
गजैराला थाना क्षेत्र के बानगंज गांव निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि शनिवार को गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उनके कुत्ते को हमला कर घायल कर दिया। खेत पर कई जगह पदचिह्न भी मिल रहे हैं। सुखविंदर सिंह ने बताया कि दिन में भी तेंदुए के शावक एक खेत में बैठे दिखाई दिए थे। उनका बेटा लवजीत सिंह सकरिया के गुरुनानक गुरदास एकेडमी स्कूल में पढ़ता है। वह स्कूल बस से जा रहा था। उसको व बस में सवार अन्य लोगों ने खेत में शावक देख शोर मचाया। भीड़ भी जमा हुई लेकिन हल्ला होने के बाद शावक वापस गन्ने के खेत में चला गया। माला रेंज के डिप्टी रेंजर वजीर हसन ने बताया कि मादा तेंदुआ और शावक होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। इसको लेकर उनको अलर्ट कर दिया गया है। अभी शावकों की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है।
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव कटैया पंडरी निवासी दलजिंदर सिंह के खेत में धान लगा हुआ है। शनिवार सुबह वह मजदूरों को लेकर खेत पर पहुंचे। खेत पर बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। इनको देखकर पास के ही खेतों में बाघ के होने का डर सताने लगा। कुछ ही देर में काफी ग्रामीण जमा हो गए। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। इस पर निगरानी टीम के लिए वन दरोगा महेंद्रपाल, सोमपाल और चेतन कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। खेत पर जाकर बाघ के पगचिह्न को ट्रेस किया गया। पगचिह्न बाघ के निकलने पर टीम के सदस्यों ने गांव के लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उनको अकेले खेत पर न जाने की बात कही और बचाव के टिप्स दिए गए। टीम तो औपचारिक कार्रवाई कर वापस चली गई।