फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 30 को

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 30 को

Tue, 27 Jun 2017 09:07 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 30 को
बरेली।
विज्ञापन

अमर उजाला और एएनए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 30 जून को होगा। समारोह सुबह 10 बजे से दिल्ली रामपुर हाइवे स्थित एएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में किया जाएगा। इसमें मेधावी छात्राें के साथ टॉपर स्कूलाें के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्षों की तरह अमर उजाला परिवार द्वारा इस बार बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

छात्राें को उन्नत शिक्षा ग्रहण करने में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए समारोह में जनपद के प्रतिभावान छात्राें को 25- 25 हजार की चार छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। जिन छात्राें ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 60 फीसदी या इससे अधिक से उत्तीर्ण की है वे सम्मान समारोह में भाग ले सकते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के बारहवीं उत्तीर्ण छात्र, जिन्होंने 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हो, 30 जून को एएनए इंस्टीट्यूट में जरूर आएं। सुबह 10 बजे प्रवेश पत्र और मार्कशीट की फोटोकॉपी लेकर छात्र आ सकते हैं। समारोह में ऐसे छात्राें को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9761555203 और 8937002818 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed