फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली में ही मिलेगा मृतकों के परिवार को मुआवजा

बरेली में ही मिलेगा मृतकों के परिवार को मुआवजा

Mon, 12 Jun 2017 08:44 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
बरेली में ही मिलेगा मृतकों के परिवार को मुआवजा
बरेली।
विज्ञापन

मथुरा में भरतपुर-मथुरा मार्ग पर रविवार तड़के इनोवा के बेकाबू होकर मकेरा पुलिया तोड़कर रजबहा में पलटने से एक ही परिवार के नौ लोगों समेत दस की मौत होने राजीव नगर कॉलोनी में मातम छाया हुआ है। मरने वालों में इनोवा का चालक भी शामिल है। मृतकों को बरेली जिले से ही मुआवजा मिलना है। डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार की मदद देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से ही उनके मुआवजे की धनराशि की रकम तय होगी।
सुभाष नगर क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी महेश शर्मा (45), पत्नी दीपिका (42), बेटी मानसी (20), खुशबू (19), बेटे हार्दिक (15), रितिक (13) के साथ इनोवा से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन को जा रहे थे। उनके साथ उनकी बहन उत्तराखंड के बिलासपुर निवासी पूनम (37) पत्नी जयकरन, उनका बेटा रोहन (20) और बेटी सुरभि (19) भी थे। इनोवा हरीशचंद्र (25) निवासी बिछुरिया चला रहा था।
विज्ञापन

रविवार को तड़के करीब साढ़े चार बजे जब वे मकेरा गांव के पास थे तभी चालक को झपकी आने पर इनोवा बेकाबू होकर पुलिया तोड़ते हुए फतेहपुर सीकरी रजबहा में जा गिरी थी। मौके पर ही इनोवा में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में महेश का पूरा परिवार खत्म हो गया था, जबकि उसकी बहन और उसके बेटा-बेटी की भी जान चली गई थी। डीएम ने मृतकों के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए एडीएम (प्रशासन) को प्रस्ताव बनाकर देने की जिम्मेदारी दी थी। एडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए प्रस्ताव बनवाकर शासन को भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस हादसा: मृतकों के जिलों से ही मिलेगा मुआवजा
हाईवे पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तिराहे पर बीती चार जून की रात हुए बस हादसे में मरे 25 लोगों को उनके जिलों से ही मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। यहां बता दें कि हादसा गोंडा डिपो की बस के साथ हुआ था, जिसमें मरने वालों में ज्यादातर गोंडा और नोएडा के ही रहने वाले हैं। डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने बताया कि डीएनए टेस्ट की कार्रवाई चल रही है। फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर से उनकी बात हुई है। रिपोर्ट आने में अभी दो माह से ज्यादा का समय लगेगा। डीएनए के मिलान के बाद की मुआवजे की कार्रवाई मृतकों के जिलों से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed