फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   18.30 lakh rupees were cheated by making investments in the group, report filed against four including a couple

Bareilly News: समूह में निवेश कराकर 18.30 लाख रुपये ठगे, दंपती समेत चार पर रिपोर्ट

Thu, 04 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
18.30 lakh rupees were cheated by making investments in the group, report filed against four including a couple
बरेली। समूह में निवेश कराकर दंपती समेत चार लोगों ने 18.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर निवेशक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के नीम वाली मठिया सुर्खा बानखाना निवासी फैजी अली ने बताया कि वह बालाजी बीसी ग्रुप मिथिलापुरी फेस-1 निकट जगमोहन मंदिर डेलापीर में पांच वर्ष से निवेश कर रहे थे। इस ग्रुप का संचालन विजय कुमार करता है। हर माह सात तारीख को राजेंद्र नगर के बांके बिहारी मंदिर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट पर ग्रुप की बैठक होती थी।
विज्ञापन

समूह में उनके साथ ही परिवार के छह खाते थे। निवेश की समय सीमा मई में पूरी होने पर उन्होंने समूह संचालक से अपनी जमा धनराशि 18.30 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जून में भुगतान करने का वादा किया। इसके बाद रुपये मांगने पर विजय ने उसकी कॉल रिसीव करना बंद कर दी। 17 अगस्त को रुपये मांगने वह विजय के घर गया तो घर पर उसकी पत्नी डौली मिली। डौली ने कपिल असनानी और जितेंद्र असनानी उर्फ जीतू को बुला लिया। इन लोगों ने उसे पकड़ लिया। धमकी दी कि अगर रुपये मांगे तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इज्जतनगर थाना पुलिस ने विजय कुमार उसकी पत्नी डौली और कपिल असनानी व जितेंद्र असनानी उर्फ जीतू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed