{"_id":"5cbb826dbdec22140966fb96","slug":"181555792493-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा राज में जमीन कब्जाने वाले नेताओं ने मस्जिद तक को नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा राज में जमीन कब्जाने वाले नेताओं ने मस्जिद तक को नहीं छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा-बसपा को पीएम ने सर्वाधिक निशाने पर रखा। कहा कि योगी सरकार से पहले यूपी में रंगदारी का राज था। समाजवादी सरकार में प्रदेश के लोग डरे रहते थे। समाजवादियों ने स्कूलों, अस्पतालों के अलावा खाली प्लाटों पर अवैध कब्जे करके भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया था। मोदी ने कहा कि उनको तो यह भी पता लगा है कि बरेली में सपा नेताओं ने मस्जिदों तक की जमीनों को नहीं छोड़ा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपाईयों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया था। सपा राज में जनता से रंगदारी मांगी जाती थी। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। विकास रुक गया था। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश विकास की राह पर है। जहां कानून का राज कायम होता है, वहां विकास और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। पांच साल की केंद्र सरकार और दो साल की योगी सरकार में उत्तर प्रदेश और बरेली के विकास की गति बढ़ी है। किसानों के खाते में दो हजार रुपए सीधे जमा हो रहे हैं। मजदूरों को 3000 रुपए हर महीने पेंशन का इंतजाम किया गया है। विकास की अलख समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे, सरकार इसके प्रयास कर रही है।