{"_id":"5c75ad96bdec222b6e16dade","slug":"181551216022-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को फिर गरजे फाइटर जेट के इंजन तो लोग चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को फिर गरजे फाइटर जेट के इंजन तो लोग चौंके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार की सुबह होने से पहले बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक करके लौटे भारतीय वायुसेना के विमानों के इंजन मंगलवार की रात फिर गरजे तो आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग चौंक उठे। इसके बाद कयास लगाने का दौर शुरू हो गया। किसी ने कहा कि फाइटर जेट एक और हमला करने निकल रहे हैं तो किसी का मानना था कि वायुसेना के विमान अलर्ट पर हैं।
त्रिशूल एयरबेस के आसपास स्थित सनसिटी विस्तार, परातासपुर और एयरफोर्स कॉलोनी समेेत तमाम कॉलोनियों में बालाकोट में एयर स्ट्राइक की खबर आम होने के बाद मंगलवार को दिन भर रोमांच का माहौल था। मंगलवार को भी इन कॉलोनियों के लोग फाइटर विमानों की आवाजाही देखने के लिए लोग छतों पर और घरों के बाहर मजमा लगाए रहे। पुलवामा हमले में भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए वायुसेना ने जो शौर्य दिखाया, उसकी चर्चाओं का दौर भी जारी रहा। मंगलवार देर रात वायुसेना के विमानों के गरजने का शोर एयरबेस की चहारदीवारी से बाहर निकलकर कॉलोनियों तक पहुंचा तो एक बार फिर लोग रोमांचित हो उठे। इस संबंध में वायुसेना के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने गोपनीयता का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।