{"_id":"5c671a80bdec227374275af9","slug":"181550260864-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की होने पर शौहर ने एक और निदा को दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की होने पर शौहर ने एक और निदा को दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। बेटी पैदा होने पर शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। बीवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बारादरी पुलिस को तहरीर दी है। आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने अपने नाम की इस महिला की मदद करने की बात कही है।
हजियापुर में खजूर वाली मस्जिद के पास रहने वाले हसीन खां की बेटी निदा ने तहरीर में कहा है कि एक साल पहले उसका निकाह पड़ोस में ही शाहदाब से हुआ था। कुछ दिन बाद ही शहदाब उस पर जुल्म करने लगा। जुए और शराब के लिए दहेज का सामान भी बेचना शुरू कर दिया। उसने आपत्ति की तो मारपीट की गई। वह मायके आकर रहने लगी तो शौहर ने उसे खर्चा देना भी बंद कर दिया। कुछ दिन पहले उसे बेटी हुई। इससे गुस्साए शौहर ने अस्पताल का खर्च देने से भी इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे शौहर शहदाब उसके मायके आया और अभद्रता करने लगा। जब उसने आपत्ति की तो उसे तीन तलाक दे दिया। निदा ने बारादरी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि तीन तलाक पूरी तरह अवैध है। पुलिस उसके शौहर पर कानूनी कार्रवाई करे।
पीड़िता निदा मेरे पास शाम चार बजे आई थी। मैंने उसे बारादरी पुलिस के पास भेजा। पुलिस पीड़िता की बात सुनकर शौहर के खिलाफ उचित कार्रवाई करे। मैं पीड़िता की हर संभव मदद करूंगी। निदा खान, अध्यक्ष आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी
विज्ञापन
निदा की तहरीर मिली थी। उसके ससुराल पक्ष के लोग भी आए थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर शौहर नहीं माना तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - केवी सिंह, प्रभारी थाना बारादरी