फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पैसिव स्मोकिंग से लोगों को बचाएगा स्मोकिंग शेल्टर

पैसिव स्मोकिंग से लोगों को बचाएगा स्मोकिंग शेल्टर

Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पैसिव स्मोकिंग से लोगों को बचाएगा स्मोकिंग शेल्टर
बरेली। धूमपान की लत छुड़वाने के लिए नगर निगम अब शहर के मुख्य बाजारों में स्मोकिंग शेल्टर बनाने जा रहा है। पहला स्मोकिंग शेल्टर इंदिरा मार्केट में बनेगा। जिसके आदेश मेयर डॉ. उमेश गौतम ने आदेश जारी कर दिए हैं। ताकि धूम्रपान न करने वालों को सिगरेट और बीड़ी के धुएं से बचाया जा सके। साथ ही, स्मोकिंग जोन से बाहर निकलने वालों को शर्मिंदगी का अहसास हो और और इस लत से तौबा कर लें।
विज्ञापन

शहरवासियों को पैसिव स्मोकिंग (निष्क्रिय धूमपान) यानि बगैर सिगरेट पिए उसके धुएं के संपर्क में आने से बचाने के लिए यह योजना बनाई गई है। सार्वजनिक स्थानों और मुख्य रूप से बाजारों में स्मोकिंग शेल्टर जोन बनाए जाएंगे। पहला स्मोकिंग जोन इंदिरा मार्केट में बनेगा। सनद रहे कि स्मोकिंग जोन बनने के बाद यदि कोई व्यक्ति सड़क पर या खुले में धूमपान करते पाया गया तो उस पर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने का भी आदेश दिया गया है। बनाए जाने वाले स्मोकिंग शेल्टर में बैठने की भी व्यवस्था होगी। कमरे में एक एग्जॉस्ट फैन होगा। जो सिगरेट, बीड़ी, सिगार आदि का धुंआ ऊपर की ओर निकाल देगा। कमरे में एक डस्टबिन होगा, जिसमें धूमपान करने के बाद अवशेष को फेंका जा सकेगा। अगर, प्रयोग सफल हुआ तो शहर की अन्य जगह पर स्मोकिंग जोन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


ताकि शर्म आए तो छोड़े सकें धूमपान
मेयर डॉ. उमेश गौतम के मुताबिक वह शुरू से ही सुनते और पढ़ते आए हैं कि ‘स्मोकिंग इज इंज्यूरियस टू हेल्थ’, फिर इससे कैसे छुटकारा मिले। अगर सीधे जुर्माना लगाते हैं तो भी लोग नही सुधरेंगे। इसके लिए जरूरी है कि उनके लिए कुछ ऐसा किया जाए ताकि लोग शर्म महसूस करें और खुद ही इससे तौबा कर सकें। ऐसे में शेल्टर जोन बनाने का विचार आया और तत्काल निर्माण कराकर योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed