फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली ने 4-1 से हराए तो सहारनपुर के खिलाड़ी खिसियाए

फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली ने 4-1 से हराए तो सहारनपुर के खिलाड़ी खिसियाए

Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल चैंपियनशिप में बरेली ने 4-1 से हराए तो सहारनपुर के खिलाड़ी खिसियाए
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को बरेली और सहारनपुर के बीच मुकाबला हुआ। नोकझोंक और तकरार के बीच बरेली ने बाजी मारी। उसने 4-1 से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। बरेली की जीत के हीरो बलवीर कश्यप रहे। उन्होंने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों का शुभारंभ नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी कमलसेन ने किया। पहला मुकाबला बरेली और सहारनपुर के बीच हुआ। सहारनपुर के मोहम्मद अकरम ने मैच शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इससे बरेली की टीम दबाव में आ गई, लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होते ही बरेली ने पलटवार किया। बरेली के बलवीर ने हैट्रिक लगाई और अभिषेक सेन ने एक गोल करके टीम को 4-1 से जीत दिला दी। दूसरे हाफ में सहारनपुर की टीम जैसे ही पिछड़ी तो उसके खिलाड़ी छोटी-छोटी बातों पर नोकझोंक करने लगे। रेफरी ने बीच बचाव किया। तनातनी के बीच बरेली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में मेरठ ने कानपुर को 1-0 से हराया। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला आजमगढ़ और बरेली तथा दूसरा लखनऊ और इलाहाबाद के बीच होगा। इस मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन, उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, सुनील कुमार सिंह, सुमित चौरसिया, सोनेंद्र श्रोतिया, हेमंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed